{"_id":"5b85bd1242c792465f7cf90c","slug":"91535491346-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगोपाल कालोनी में बिजली चोरी पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामगोपाल कालोनी में बिजली चोरी पकड़ी
Updated Wed, 29 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगोपाल कॉलोनी के घर में बिजली चोरी पकड़ी
-छापामार टीम ने मामले की गंभीरता को देख की वीडियोग्राफी
-एसडीओ ने बताया कि 2.59 लाख रुपये का लगाया जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। बिजली निगम की छापामार टीम ने मंगलवार को रामगोपाल कॉलोनी के एक आलीशान मकान में बड़े स्तर पर बिजली चोरी पकड़ी। कनेक्शन धारक पर टीम ने 2.59 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं, मामले की गंभीरता को देख टीम ने मौके की वीडियो रिकार्डिंग की।
बिजली निगम के एसडीओ राम निवासी हुड्डा ऑपरेशन सिटी नंबर एक को गोपनीय सूचना मिली कि रामगोपाल कॉलोनी के कुछ आलीशान मकानों के अंदर बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की जा रही है। टीम को मंगलवार दोपहर पूनम पत्नी राजबहादुर के मकान के बाहर लगे मीटर में कुछ गड़बड़ी नजर आई, जिस पर तत्काल वीडियो रिकार्डिंग शुरू कर दी गई। जांच करने पर टीम को पता चला कि घर में नौ किलोवाट का कनेक्शन लगा हुआ है। मीटर में लगे तीन फेस के प्वाइंटों में से एक प्वाइंट का तार निकालकर सीधे सप्लाई ली जा रही है। जब टीम ने मीटर में बिजली नापने का यंत्र लगाया तो पता चला कि 6.5 किलोवाट बिजली का उपभोग किया जा रहा है जबकि शेष बिजली चोरी की जल रही है। इस पर टीम बिजली चोरी पकड़े जाने पर 2.59 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।