{"_id":"5ac541304f1c1bed618b5931","slug":"91522876720-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश राका ने सेल्समैन को लूटा, विरोध करने पर बाइक में लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाश राका ने सेल्समैन को लूटा, विरोध करने पर बाइक में लगाई आग
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदमाश राका ने सेल्समैन को लूटा, मोपेड में आग लगाई
- चावला कालोनी में दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम
- दुकानदार के विरोध करने पर दुकान में भी दी आग लगाने की धमकी
- शिवाजी कालोनी थाने पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बदमाश राका ने अपने साथियों के साथ मिलकर पटेलनगर में एक दुकान पर हथियारों के बल पर सेल्समैन से लूटपाट की। यहीं नहीं विरोध करने पर सेल्समैन की मोपेड में आग लगा दी। हालांकि मोपेड में लगी आग को बुझा दिया गया। बदमाशों ने विरोध करने पर दुकान में भी आग लगाने का प्रयास किया। बाद में धमकी देते हुए बदमाश मौके से फरार हो गए। शिवाजी कालोनी थाने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
लेबर चौक निवासी विक्की ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह प्रतिदिन दुकानों पर टॉफी सप्लाई करता है। बुधवार को दोपहर मोपेड पर सवार होकर चावला कालोनी में पप्पू की दुकान पर टाफी सप्लाई करने के लिए पहुंचा। आरोप है कि इसी बीच दो युवक पहुंचे तथा एक ने कहा कि मै राकेश उर्फ राका बदमाश हूं। जो भी जेब में ले रहा है, दे दें वरना हत्या कर दी जाएगी। विरोध करने पर कोल्ड ड्रिंक की बोतल उसके सिर में मारी। इसके बाद उसकी मोपेड में आग लगा दी। किसी तरह उसने तुरंत ही आग को पानी से बुझा दिया। दुकानदार पप्पू ने बदमाश का विरोध किया तो आरोप है कि बदमाशों ने पप्पू की दुकान में भी आग लगाने की धमकी दी। इसके बाद उससे पंद्रह सौ रुपये लूट लिए। मामले की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों को तलाश किया मगर बदमाशों का कोई पता नहीं लग सका। पीड़ित ने शिवाजी कालोनी थाने पर मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।