{"_id":"5a78cd084f1c1bb3208b7980","slug":"91517866248-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शशि और सुनील ने चाकू से दो-दो वार करके की थी हत्या, फिर मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने पहुंचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शशि और सुनील ने चाकू से दो-दो वार करके की थी हत्या, फिर मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने पहुंचे
Updated Tue, 06 Feb 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेर विहार कॉलोनी रॉकी हत्याकांड का खुलासा : मुख्य आरोपी शशि और उसका दोस्त सुनील गिरफ्तार
शशि, सुनील ने रॉकी की दो-दो बार चाकू मारकर की थी हत्या, फिर पहुंचे मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने
आरोपी शशि बोला, कॉलेज में छात्राओं के सामने रॉकी ने की थी बेइज्जती तो मार डाला उसे
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शेर विहार कॉलोनी के रॉकी के हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार देर रात खुलासा कर दिया। रॉकी की हत्या मुख्य आरोपी शशि और चरखीदादरी के गांव बिरही छपार निवासी उसके दोस्त सुनील बागड़ी ने चाकुओं से गोदकर की थी। हत्या करने के बाद दोनों आरोपी राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने पहुंच गये थे। सीआईए 1 की टीम ने एएसआई अमित कुमार के नेतृत्व में नया बस स्टैंड से दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। मंगलवार को एसपी पंकज नैन मामले को लेकर प्रेस कॉफ्रें स करेंगे।
रुपये और कपड़े लेने पहुंचे थे रोहतक नया बस स्टैंड
बता दें कि हिंदू कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सचिव रॉकी की शुक्रवार रात को शेर विहार कॉलोनी में चाकु ओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गये थे। इस मामले में मुख्य आरोपी शशि अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। मामले को लेकर अगले दिन हिंदु कॉलेज के विद्यार्थियों और परिजनों ने आरोपियों को पकड़ने सहित अन्य मांगों को लेकर कॉलेज के बाहर भिवानी रोड पर जाम लगाया था। पीड़ित पक्ष ने जाम के दौरान एसपी से भी धक्का मुक्की की थी। एसपी ने मामला बढ़ता देख जांच सीआईए एक को सौंपी थी। आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। तीन दिन तक राजस्थान में रहने के बाद आरोपियों के कपड़े गंदे हो गये और उनके पास रुपये खत्म हो गये। कपड़े और पैसे लेने के लिए दोनों सोमवार रात को नया बस स्टैंड आये थे। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो दोनों को दबोच लिया।
कच्चा बेरी रोड फाटक से खरीदे थे चाकू
पुलिस पूछताछ में शशि ने खुलासा किया कि हत्या करने में वह और उसका दोस्त सुनील शामिल था। वारदात के समय पहले सुनील ने रॉकी को पकड़ा था। इसके बाद शशि ने रॉकी की छाती पर चाकू से दो वार किये थे। जब रॉकी बेसुध हो गया तो सुनील ने उस पर चाकू से दो वार किये। आरोपियों ने वारदात से कुछ घंटे पहले ही कच्चा चमारिया रोड फाटक के पास से दो चाकू खरीदे थे। पुलिस का मानना है कि वारदात के बाद शशि व सुनील अपने अन्य दोस्तों के संपर्क में थे। इस कारण पुलिस साजिश में शामिल होने के आरोप में उसके दोस्तों को भी गिरफ्तार कर सकती है।
विज्ञापन
दोस्त का मोबाइल लेकर, दिल्ली से पहुुंचे थे मेहंदीपुर बालाजी
हत्या करने के बाद आरोपी अपने दोस्तों की मदद से रोहतक रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। यहां से ट्रेन में बैठकर दिल्ली पहुंचे। रात भर आरोपी दिल्ली में ही रहे। जब उन्हें रॉकी की हत्या के बाद अगले दिन हुए हंगामे के बारे में पता चला तो वह दिल्ली से मेहंदीपुर बाला जी के दर्शन करने राजस्थान पहुंच गये। इस बारे में पुलिस को सूचना मिल गई। पुलिस की टीम राजस्थान पहुंची। हत्या के बाद से आरोपी शशि अपने दोस्त का मोबाइल प्रयोग कर रहा था। इसी की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।
शशि ने नौकरी लगवाने के नाम पर बुलाया था सुनील को
जब पुलिस ने मामले में सुनील से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह नौकरी करने के लिए रोहतक आया था। शशि ने सुनील से कहा था कि वह रोहतक में उसकी नौकरी लगवा देगा। फिर दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। जिस दिन रॉकी और शशि की हिंदू कॉलेज में कहासुनी हुई उस दिन भी सुनील रोहतक में ही था। कहासुनी के बाद शशि ने सुनील से रॉकी की हत्या करने में मदद मांगी। फिर दोपहर से ही दोनों आरोपी रॉकी की फिराक में लग गये थे। मौका मिलते ही रॉकी को मौत के घाट उतार दिया। अभी तक दोनों आरोपियों से वारदात में प्रयोग चाकू बरामद नहीं किये गये हैं।
शशि का खुलासा, छात्राओं के सामने की थी बेइज्जती
शशि ने रॉकी की हत्या की वजह अलग बताई है। उसने छेड़छाड़ का कोई जिक्र नहीं किया है। आरोपी शशि का कहना है कि वह हिंदू कॉलेज में घूमने गया था। यहां पर रॉकी ने उससे कॉलेज आने का कारण पूछा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद रॉकी शशि को खींचकर प्रिंसिपल ऑफिस में ले गया था। इस दौरान कॉलेज की छात्राएं सहित अन्य विद्यार्थी खड़े थे। शशि इस बात को अपनी बेइज्जती मान रहा था। इसी का बदला लेने के लिए उसने रॉकी की हत्या की। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों ही आरोपी नशे के आदी हैं।
एबीवीपी ने दिया डीसी, एसपी व प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीसी, एसपी व प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी हिंदू कॉलेज के अध्यक्ष हिमांशु राठी ने कहा कि यदि सोमवार तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह शहर के कॉलेजों पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कॉलेज में बाहरी लोगों के आने जाने पर रोक लगाने की मांग की।
महाराजा सूरजमल फाउंडेशन जताया शोक
रॉकी की हत्या के विरोध में महाराजा सूरजमल फाउंडेशन की तरफ से शोक जताया गया है। फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राजेश ढाका कार्यकारिणी सदस्यों के साथ शेर विहार कॉलोनी में रॉकी के आवास पर उसके परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिले में बेटियां सुरक्षित नहीं है। ढाका ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर रॉकी के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे। साथ ही भिवानी चुंगी चौक का नामकरण रॉकी के नाम से करने की मांग की। इस दौरान फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव बलराज नांदल, उपप्रधान रमेश कटारिया, महासचिव बदन सिंह धानिया, नरेन्द्र काला बुधवार, धनराज सुहाग, सतपाल खंगराई, सतीश शर्मा मौजूद रहे।