फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बुजुर्ग की जेब से लड़कियों ने निकाल लिए 74 हजार

बुजुर्ग की जेब से लड़कियों ने निकाल लिए 74 हजार

Sat, 17 Jun 2017 02:32 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग की जेब से लड़कियों ने निकाल लिए 74 हजार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर में चोरी के चार अलग-अलग मामले सामने आये हैं। सोनीपत स्टैंड पर आटो में बैठे बुजुर्ग की जेब से लड़कियों ने 74 हजार रुपये चोरी कर लिये। इसी तरह बड़ा बाजार में खरीदारी करने आई महिला के बैग से दो लाख रुपये चोरी हो गए। राम गोपाल कॉलोनी में सेंधमारी हो गई तो सिविल अस्पताल में शातिरों ने बेड से 20 रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया। सभी मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव भालौठ निवासी जगदीश ने बताया कि उनके मकान में निर्माण काम चल रहा है। निर्माण सामग्री लाने के लिए जगदीश ने शुक्रवार को कोर्ट के पास एक बैंक से 74 हजार रुपये निकाले थे। इसके बाद वह सोनीपत स्टैंड से बस स्टैंड जाने के लिए आटो में सवार हो गए। उनके पास दो लड़कियां भी बैठी थीं। आईसी कॉलेज के पास आने के बाद लड़कियां आटो से उतर गईं। जब जगदीश पुलिस लाइन के सामने पहुंची तो अचानक उनका हाथ जेब पर लगा। उन्होंने जेब में हाथ डाला तो उसमें न तो रुपये थे और न ही बैंक की किताब। तभी बुजुर्ग ने आटो से उतरकर लड़कियों की तलाश की लेकिन उनके बारे में सुराग नहीं लग सका। बाद में मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दूसरी वारदात : रामगोपाल कॉलोनी में सेंधमारी
इसी तरह चोरों ने रामगोपाल कॉलोनी की नीलम के घर में सेंधमारी कर दी। नीलम ने बताया कि आठ जून को चोरों ने उनके घर में लगी अलमारी से पर्स चोरी कर लिया। वारदात के समय पर्स में पांच सोने की अंगूठी, छह जोड़ी सोने की बालियां, मंगलसूत्र, सोने की चेन और 10 हजार रुपये चोरी कर लिये। नीलम ने उसी मकान में किराये पर रहने वाली महिला पर शक जाहिर किया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी वारदात : अस्पताल में बेड से 20 रुपये उड़ाए
झज्जर के गांव रेवाड़ी खेड़ा निवासी संदीप ने बताया कि 15 जून को उनका बेटा रौनक सिविल अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसका ऑपरेशन होना था। अस्पताल में रौनक के बेड पर उसकी दादी सतवंती बैठी थी। संदीप ने अपना बैग भी बेड पर रखा था। कुछ देर बाद सतवंती बाथरूम में चली गई। इसी बीच किसी ने बैग चोरी कर लिया। बैग में 20 हजार रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेज थे।


चौथी वारदात : पर्स से गायब मिले दो लाख रुपये
खरावड़ निवासी राजबाला ने बताया कि वह 16 जून को बड़ा बाजार में खरीदारी करने आई थी। कुछ दिनों बाद राजबाला की बेटी चंचल और बेटे मनोज की शादी है। राजबाला के बैग में दो लाख रुपये रखे थे। लाल मस्जिद के पास राजबाला ने छोटे बच्चे की बेल्ट खरीदने के बाद बैग से रुपये निकाले तो दो लाख रुपये गायब मिले। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
















विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed