फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   झज्जर के जाट नेता जितेंद्र व चिड़ी के पूर्व सरपंच के खिलाफ केस दर्ज

झज्जर के जाट नेता जितेंद्र व चिड़ी के पूर्व सरपंच के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 05 Jun 2018 02:52 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
झज्जर के जाट नेता जितेंद्र व चिड़ी के पूर्व सरपंच के खिलाफ केस दर्ज
फ्लैग : जसिया में सांसद राजकुमार सैनी की गर्दन काटने की धमकी और फतेहपुरी कॉलोनी में सामान फेंकने का मामला
विज्ञापन

हेडिंग : झज्जर के जाट नेता जितेंद्र और चिड़ी के पूर्व सरपंच के खिलाफ केस दर्ज

: पूर्व सरपंच के खिलाफ पुलिस ने लगाया एससी-एससी एक्ट, डीएसपी करेंगे जांच
: जाट नेता बोले, सैनी के खिलाफ क्यों नहीं एफआईआर करती सरकार

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
10 जून को झज्जर जिले के गांव दूबलधन में सांसद राजकुमार सैनी की जनसभा को लेकर माहौल गरमाता जा रहा है। सदर पुलिस ने जाट आरक्षण संघर्ष समिति की झज्जर इकाई के जिला अध्यक्ष जितेंद्र के खिलाफ दूबलधन में घुसने पर सांसद राजकुमार सैनी की गर्दन काटने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। एक पुलिसकर्मी की रिपोर्ट पर ही पुलिस ने यह कार्रवाई की है। उधर, 3 जून को फतेहपुरी कॉलोनी में सांसद सैनी के समर्थकों का सामान घर से बाहर फेंकने व जातिसूचक गालियां देने के आरोप में पुरानी सब्जी मंडी पुलिस ने चिड़ी गांव के पूर्व सरपंच सतीश व अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक दो जून को जसिया में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से जाट महासम्मेलन का आयोजन किया गया था। महासम्मेलन में समिति के झज्जर जिलाध्यक्ष जितेंद्र ने खुले मंच से सांसद राजकुमार सैनी को धमकी दी थी। कहा था कि 10 जून को दूबलधन में होने वाले कार्यक्रम में यदि सांसद ने आने की कोशिश की तो गर्दन काट दी जाएगी। हालांकि बाद में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा था कि सांसद राजकुमार सैनी का कोई मुद्दा नहीं है, उनकी लड़ाई सीधी भाजपा से है। सदर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस मकसूद अहमद ने बताया कि पुलिस ने जितेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


चिड़ी के पूर्व सरपंच के खिलाफ एससी-एसटी लगाया
उधर, फतेहपुरी कॉलोनी निवासी सुनील खटक ने शिकायत दी थी कि श्रीभगवान त्यागी व जगबीर प्रजापति के साथ मिलकर कॉलोनी में सांसद राजकुमार सैनी का कार्यक्रम तय किया था। तीनों सांपला के युवक का मकान किराए पर ले रखा है, जिसके बाद खड़े होकर रविवार सुबह कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच चिड़ी गांव का पूर्व सरपंच सतीश अपने साथियों के साथ कार में आया और कहा कि मकान खाली कर दो। या सांसद सैनी का कार्यक्रम रद्द कर दो। इसके लिए दो घंटे का समय देता हूं। साथ ही जातिसूचक गालियां देते अंजाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सतीश चिड़ी व अन्य के खिलाफ 3 एससी-एसटी एक्ट व आईपीसी की धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाट महासम्मेलन में सांसद राजकुमार सैनी की गर्दन काटने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 506 के तहत जाट आरक्षण संघर्ष समिति के झज्जर इकाई के अध्यक्ष जितेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- मकसूद आईएएस, थाना प्रभारी सदर

फतेहपुरी कॉलोनी में सांसद राजकुमार सैनी के कार्यक्रम से पहले घर से सामान फेंकने के मामले में पुलिस ने चिड़ी गांव के पूर्व सरपंच सतीश व अन्य के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है, जिसकी जांच डीएसपी करेंगे।
- राजेश कुमार, थाना प्रभारी ओल्ड सब्जी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed