{"_id":"5b15ac8b4f1c1baf6e8b6553","slug":"81528147083-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्मी रामरहीम से मिलने जेल पहुंचे परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्मी रामरहीम से मिलने जेल पहुंचे परिजन
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम रहीम से मिलने जेल पहुंचे परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सुनारिया जेल में रेप की सजा काट रहे राम रहीम से मिलने के लिए सोमवार को उसके परिजन पहुंचे। काफी देर तक परिजनों ने राम रहीम से बात की।
जेल सूत्रों के अनुसार सोमवार को दोपहर के बाद राम रहीम की मां नसीब कौर, पत्नी व बेटा उससे मिलने के लिए सुनारिया जेल में पहुंचे। उन्होंने काफी देर तक राम रहीम से बात की। बता दें कि राम रहीम ने पोते व पोती से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। ज्ञात हो कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत ने पंचकूला में 25 अगस्त को रेप का दोषी करार दिया था। 28 अगस्त को जेल में ही अदालत लगाकर गुरमीत को दो मामलों में 10-10 साल की सजा सुनाई थी। यह सजा बीस साल तक चलेगी। सुनारिया जेल में राम रहीम को स्पेशल बैरक में रखा गया है।