फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   महिला को नशे की गोली खिला कर लूटने वाले के संदेह में एक कर्मचारी धरा

महिला को नशे की गोली खिला कर लूटने वाले के संदेह में एक कर्मचारी धरा

Sat, 05 May 2018 02:20 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
महिला को नशे की गोली खिला कर लूटने वाले के संदेह में एक कर्मचारी धरा
महिला को नशे की गोली खिला कर लूटने वाले के संदेह में एक कर्मचारी को धरा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पीजीआईएमएस और जिला अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में अल्ट्रासाउंड जांच कराने आई महिलाओं को नशे की गोली खिला कर आभूषण लूटने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि शुक्रवार को उसी में से एक पीड़ित महिला ने पीजीआईएमएस के एक कर्मचारी पर वारदात मेें शामिल होने का संदेह जताया है। महिला द्वारा संदेह जताने पर उक्त कर्मचारी से पहले संस्थान के सुरक्षा गार्डों ने पूछताछ की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि उक्त कर्मचारी के विभागाध्यक्ष ने अपनी गारंटी पर कर्मचारी को गिरफ्तार होने से बचा लिया। अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि जब भी पुलिस को पूछताछ के लिए कर्मचारी की जरूरत पडे़गी वह उसे हाजिर कर देंगे।

सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को पीजीआईएमएस में एक मरीज के साथ आई महिला ने संस्थान के एक कर्मचारी पर संदेह जताया कि उसके साथ लूटपाट उसी कर्मचारी ने की है। महिला ने इसकी शिकायत तुरंत संस्थान के एक सुरक्षा गार्ड को की। इस पर सुरक्षा गार्ड ने उक्त कर्मचारी को मुख्य सुरक्षा अधिकारी के समक्ष पेश किया। पूछताछ में सामने आया कि वह कर्मचारी लाला श्याम लाल भवन में एक विभाग में ओटीए है। ऐसे में शक जताया गया कि वह कर्मचारी बेहोशी से संबंधित कार्रवाई को अंजाम दे सकता है। हंगामे के दौरान मौके पर पुलिस को भी बुला लिया गया और कर्मचारी के विभागाध्यक्ष ने भी कहा कि वह कई सालों से उनके विभाग में कार्य कर रहा है। इसलिए वह नहीं मान सकते कि वह ऐसा गलत कार्य कर सकता है। हो सकता है कि महिला को कोई गलत फहमी हो। तो महिला को कर्मचारी की दुबारा पहचान करने को कहा गया तो वह असमंजस में पड़ गई और कहा कि उसे आज भी सिर में दर्द है। वह अपनी बेटी को बुला लेती है वह भी उसे पहचाने में उसकी मदद करेगी। इसके बाद कर्मचारी व शिकायतकर्ता महिला को पीजीआईएमएस थाने भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed