{"_id":"5a134ae64f1c1b9f678bc977","slug":"81511213798-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 हजार रुपये भाड़ा लेकर नहीं भेजा व्यापारी की दुकान का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
45 हजार रुपये भाड़ा लेकर नहीं भेजा व्यापारी की दुकान का सामान
Updated Tue, 21 Nov 2017 03:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
45 हजार रुपये भाड़ा लेकर भी नहीं भेजा सामान
- ऑनलाइन किया था बुक, व्यापारी की शिकायत पर आरोपी ट्रांसपोर्ट संचालक पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
व्यापारी से 45 हजार रुपये भाड़ा लेकर भी एक ट्रांसपोर्ट संचालक ने उनका सामान दिल्ली नहीं भेजा। न ही व्यापारी के रुपये वापस किये। ट्रांसपोर्ट संचालक को एक नामी ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडर के जरिए बुक किया गया था। इस संबंध में आरोपी ट्रांसपोर्ट संचालक पर शहर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में संतनगर निवासी विकास गोयल ने बताया कि उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के फार्म हाउस वाली रोड पर राजेंद्र की दुकान किराये पर ले रखी है। इसमें उन्होंने मोबिल ऑयल की दुकान कर रखी है। विकास ने बताया कि उन्होंने 18 नवंबर की सुबह सिलवास से दिल्ली सामान लाने के लिए ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडर को कॉल की। यहां से ट्रांसपोर्ट का नंबर विकास की दुकान पर काम करने वाले हेमंत के मोबाइल पर भेजा गया। उसके बाद हेमंत के मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद का नाम आशीष बताया। आशीष ने अपने ट्रांसपोर्ट का पता आशीष ट्रांसपोर्ट पूना बताया।
सामान को दिल्ली लाने के लिए आशीष और विकास में 45 हजार रुपये में सौदा हो गया। फिर आशीष ने विकास से एडवांस में 25 हजार रुपये अपने खाते में जमा करवाने की बात कही। इस पर विकास ने हेमंत को 25 हजार रुपये देकर बैंक में भेज दिया। हेमंत ने आशीष द्वारा बताए गये खाते में रुपये जमा कर दिये।
विज्ञापन
इसके बाद आशीष ने दोबारा कॉल करके बाकी की राशि भी जमा करने की बात कही। इस पर विकास ने खुद जाकर राशि आशीष के द्वारा बताए गये खाते में जमा करवा दी। इसके बाद भी आशीष ने 5 हजार रुपये और जमा करवाने की बात कही। इस पर विकास ने कहा कि पहले ट्रक भेजो फिर बाकी के रुपये जमा करवाएगा। इसके बाद उसका फोन नहीं आया। विकास ने कई बार आशीष के पास फोन किया लेकिन उसने नहीं उठाया। इतना ही नहीं उसने विकास का माल भी दिल्ली नहीं भेजा। दो दिन के इंतजार के बाद विकास ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।