{"_id":"594052e54f1c1ba50a8b47ee","slug":"81497387749-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम तोड़ने वाले चोर को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम तोड़ने वाले चोर को भेजा जेल
Updated Wed, 14 Jun 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत आरोपी पहुंचा था एटीएम तोड़ने, अब गया जेल
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जींद बाईपास के पास एक निजी बैंक के एटीएम तोड़ने पहुंचा आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया। आरोपी का कहना था कि मुझे कुछ नहीं पता, मैं नशे में धुत था। मैं कब एटीएम के अंदर पहुंचा, इसके बारे में भी कुछ याद नहीं। यह बात जींद बाईपास पर एक एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी ने होश के आने के बाद पुलिस से कही। आरोपी रविवार रात से स्मैक के नशे में धुत था। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल बलजीत ने बताया कि आरोपी से एक हथौड़ा और छेनी बरामद की गई है। बता दें कि सोमवार तड़के पुलिस कंट्रोल रूप को सूचना मिली थी कि जींद बाईपास स्थित एक निजी बैंक के एटीएम में एक चोर घुसा है। आरोपी केबिन के अंदर एटीएम तोड़कर उसमें चोरी करने का प्रयास कर रहा है। तभी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को हथौड़े और छेनी के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान भिवानी के बवानीखेड़ा पुर निवासी मंदीप के रूप में हुई थी। उसका रविवार रात को बाइक से एक्सीडेंट हुआ था। सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वह वारदात करने पहुंचा था।