{"_id":"5b11b6354f1c1b906e8b5bac","slug":"71527887413-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरीपेशा से हथियारों के बल पर नकदी व चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरीपेशा से हथियारों के बल पर नकदी व चेन लूटी
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरीपेशा से हथियारों के बल पर नकदी और चेन लूटी
- नौ बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
-पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
कबीर कॉलोनी निवासी नौकरीपेशा युवक से 60 फुटा रोड पानी के प्लांट के पास नौ बदमाशों ने हथियारों के बल पर करीब चार हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
कबीर कॉलोनी निवासी दीपक ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। शुक्रवार को वह अपने दोस्त राहुल के साथ 60 फुटा रोड पानी के प्लांट के पास जा रहा था। रास्ते में नौ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। राहुल उसे छोड़कर भाग गया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर उससे चार हजार रुपये, सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर उसकी खूब पिटाई की। मामले की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश भाग गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।