{"_id":"5ac541354f1c1bc4618b5978","slug":"71522876725-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा बढ़ाई, पुलिस अलर्ट
-रोहतक के अलावा कलानौर के विभिन्न स्थानों पर प्रतिमाओं के पास तैनात की गई है पुलिस फोर्स
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में भारत बंद के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। एहतियात बरतते हुए रोहतक शहर और कलानौर समेत आसपास के क्षेत्रों में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन प्रतिमाओं के आसपास राउंड द क्लॉक गश्त के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। रात पर विशेष एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही लोगों से किसी भी तरह का संदेह होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की भी अपील की गई, जिससे कोई अप्रिय घटना अंजाम नहीं हो।
एससी-एसटी एक्ट के विरोध में दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान प्रदेश भर में हिंसा फैल गई। रोड जाम हुआ और अराजक तत्वों ने आगजनी तक की। ऐसे में, पुलिस ने एहतियात बरतते हुए डा. भीमराम अंबेडकर की प्रतिमाओं को सुरक्षा के दायरे में ला दिया हैं, जिससे शरारती तत्व प्रतिमाओं को नुकसान नहीं पहुंचा सकें। कलानौर के अंबेडकर भवन, लाहली के बस अड्डे और काहनौर गांव में लगी अंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है, इसके साथ ही रोहतक के अंबेडकर चौक , नेहरू कालोनी, डेरी मोहल्ला में लगी प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आर्य नगर में रविदास चौपाल की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। एसपी पंकज नैन और पीआरओ सन्नी ने बताया कि प्रतिमाओं के आसपास 50 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। इसके अलावा फैंटम व पीसीआर कोे गश्त पर लगा गया है।