फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   वकील हत्याकांड संदीप बड़वासनी के घर और ससुराल में छापेमारी

वकील हत्याकांड संदीप बड़वासनी के घर और ससुराल में छापेमारी

Sat, 16 Dec 2017 02:25 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
वकील हत्याकांड संदीप बड़वासनी के घर और ससुराल में छापेमारी
वकील सत्यवान हत्याकांड :
विज्ञापन


संदीप बड़वासनी के घर और ससुराल में छापेमारी
- सोमवार तक केस का खुलासा कर सकती है पुलिस
- पत्नी और दोनों साले घर से मिले फरार

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पुलिस ने वकील सत्यवान मलिक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में नामजद संदीप बड़वासनी के घर और ससुराल जौणती में छापेमारी की। छापे के दौरान बड़वासनी से संदीप की पत्नी और जौणती से उसके दोनों साले फरार मिले। देर रात तक पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी करती रही। पुलिस सोमवार तक मामले का खुलासा कर सकती है। केस से जुड़े एक आरोपी के बारे में पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जा सकता है।

पुलिस जब शुक्रवार को गांव बड़वासनी में पहुंची तो संदीप के घर पर कोई नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय से घर पर कोई नहीं रहता है। इसके बाद पुलिस मामले में नामजद किये गये संदीप के सालों की तलाश में गांव जौणती में पहुंची। यहां से दोनों आरोपी फरार मिले। इसके अलावा पुलिस को वारदात स्थल से एक आरोपी के मोबाइल की लोकेशन मिली है। उसकी भी तलाश में सोनीपत में छापेमारी की गई है। कई अन्य जगहों पर भी छापेमारी कर संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि पुलिस ने वकील हत्याकांड में संदीप बड़वासनी की पत्नी और दो सालों सहित 11 लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed