{"_id":"5950023c4f1c1b326f8b45e7","slug":"71498415676-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल डेकर बस और डंपर में टक्कर, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डबल डेकर बस और डंपर में टक्कर, छह घायल
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबल डेकर बस और डंपर में टक्कर, छह घायल
रेवाड़ी।
एनएच-आठ पर रविवार सुबह यात्रियों से भरी डबल डेकर बस और डंपर की टक्कर से छह लोग घायल हो गए। मामूली रूप से घायल हुए लोगों को शहर के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जानकारी अनुसार रविवार को यात्रियों से भरी डबल डेकर बस भीलवाड़ा से दिल्ली जा रही थी। इस दौरान गांव आसलवास के पास पहुंची तो डंपर से टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। कसौला थाना प्रभारी कर्मबीर खटाना ने बताया कि फिलहाल मामले में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।