{"_id":"5943d3dd4f1c1b9e568b456b","slug":"71497617373-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी को बंधक बनाकर नकाबपोशों ने लूटी 20 हजार की नगदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुजारी को बंधक बनाकर नकाबपोशों ने लूटी 20 हजार की नगदी
Updated Fri, 16 Jun 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुजारी को बंधक बनाकर लूटी 20 हजार की नगदी
तीन नकाबपोशों ने दिया घटना को अंजाम
यमुनानगर/रादौर। गांव नाचरौन के समीप आवर्धन नहर की पटरी पर स्थित मंदिर में बीती रात तीन नकाबपोशों ने मंदिर के पुजारी को बंधकर बनाकर उससे करीब 20 हजार रुपये की नगदी लूट ली। नकाबपोश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। मंदिर का पुजारी कमरे की दीवार तोड़ कमरे से बाहर आया और घटना की सूचना जठलाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जठलाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
मंदिर के पुजारी संतनाथ ने जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार की रात वह मंदिर के बाहर आंगन में सोया हुआ था। रात करीब साढ़े 12 बजे तीन नकाबपोश आए और आते ही उसे पकड़कर कमरे के अंदर ले जाकर बंद कर दिया। इसके बाद नकाबपोश साथ लगते कमरे में गए और कमरे के अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़कर वहां रखी करीब 20 हजार रुपये की नगदी लेकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद वह लोहे की रॉड से दीवार तोड़कर कमरे से बाहर आया। मामले की सूचना मिलने पर जठलाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। थाना जठलाना प्रभारी गुरमेल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।