फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अकेले ही चार स्थानों पर स्नेचर ने चार महिलाओं से चेन-मंगलसूत्र झपटा, आरोपी सीसीटीवी में कैद

अकेले ही चार स्थानों पर स्नेचर ने चार महिलाओं से चेन-मंगलसूत्र झपटा, आरोपी सीसीटीवी में कैद

Fri, 12 Apr 2019 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
अकेले ही चार स्थानों पर स्नेचर ने चार महिलाओं से चेन-मंगलसूत्र झपटा, आरोपी सीसीटीवी में कैद
रोहतक। शहर के चार स्थानों पर महिलाओं से स्नेचिंग करने वाले आरोपी को पुलिस पकड़ने में नाकाम है। आरोपी ने एक वारदात को अंजाम देने में मात्र पांच सेकेंड लगाए। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने जल्द आरोपी को पकड़ने का दावा किया है। पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम बिना नंबर की बाइक सवार स्नेचर ने शहर के चार स्थानों पर महिलाओं से चेन और मंगलसूत्र छीन लिए। सेक्टर एक की रहने वाली ज्योति के गले से सोने की चेन झपटी ली। वहीं जगदीश कॉलोनी की डॉ. मोनिका का आर्य नगर में डेंटल केयर के नाम से अस्पताल है। वह वहां से घर के लिए निकली थीं। इसी बीच उनका मंगलसूत्र तोड़ लिया। दूसरी ओर जगदीश कॉलोनी में ही पीएनबी बैक के मैनेजर ओपी जनेजा की बेटी हर्षिता घर के बाहर खड़ी थी, इसी दौरान स्नैचर ने उसका मंगलसूत्र तोड़ लिया। इसके अलावा सत्यम मॉल के पास कारोबारी की पत्नी से चेन झपट ली थी। आरोपी सेक्टर दो में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में सामने आया है कि स्नेचर ने पांच सेकेंड के अंदर वारदात को अंजाम दिया है। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी नीरज कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी सीसीटीवी में कैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed