फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Thu, 07 Dec 2017 03:01 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 03:01 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
फोटो सहित..........
विज्ञापन

युवक-युवती ने की आत्महत्या, फ्लैट में मिले शव
- दोनों से अलग-अलग मिला सुसाइड नोट, लिखा मर्जी से दे रहे हैं जान

- मोबाइल फोन न लगने पर परेशान थे घर वाले, फ्लैट पर पहुंचे तो पाया मृत
- अंदर से मिला दरवाजा बंद, रोहतक के एक कॉलेज की छात्रा थी युवती
- गोहाना के नजदीक कहल्पा गांव का रहने वाला था युवक

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
लाढ़ौत रोड, सेक्टर 36-बी स्थित सनसिटी के फ्लैट में युवक और युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक गोहाना के नजदीक कहल्पा गांव का रहने वाला था, जबकि युवती रोहतक के एक कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा बतायी जा रही है। पुलिस को दोनों के पास अलग-अलग लिखे सुसाइड नोट मिले हैं, जिसमें मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। साथ ही माता-पिता से माफी भी मांगी हैं। पुलिस ने दोनों का शव पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है, जहां गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक कहल्पा गांव निवासी 28 वर्षीय संदीप लैब टेक्नीशियन का कोर्स करने के बाद गोहाना के एक निजी अस्पताल में नौकरी कर रहा था। वह छह माह से रोहतक के लाढ़ौत रोड स्थित सनसिटी के फ्लैट में किराए पर रह रहा था। दोपहर से उसका मोबाइल नंबर नहीं लग रहा था। इसके चलते परिजन परेशान हुए और शाम को फ्लैट पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि शमशेर ने एक लड़की के साथ कमरे के अंदर फांसी लगा रखी है। साथ ही अंदर से दरवाजा भी बंद है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सिटी थाना प्रभारी जगबीर सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों की मौजूदगी में ताला तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया। मौके पर छात्रा की किताबें और मोबाइल फोन भी मिला। तुरंत लड़की के परिजनों को बुलाया गया।
विज्ञापन


परिजन बोले, नहीं पता कैसे पहुंची फ्लैट तक
पुलिस के मुताबिक लड़की के परिजनों का कहना है कि सुबह लड़की घर से कॉलेज में जाने के लिए निकली थी। अब पता चला कि उसने सुसाइड कर लिया है और शव फ्लैट के अंदर है। उन्हें नहीं पता कि वह कैसे यहां तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पुलिस को मौके से युवक व युवती द्वारा लिखे सुसाइड नोट मिले हैं। साथ ही परिजनों के बयान दर्ज किए गए। किसी भी तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है। शवों को पीजीआई के डेड हाउस में रखवा दिया गया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
-जगबीर सिंह, एसएचओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed