फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रोडवेज बस ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

रोडवेज बस ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

Sun, 25 Jun 2017 12:40 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस ने युवक को कुचला, मौके पर मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। बाबा मस्तनाथ विवि के सामने शनिवार सुबह एक रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसी तरह गांव इस्माइला के पास भी कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। दोनों मामलों में अलग-अलग थाने में केस दर्ज किया गया है।
शिकायत में खरावड़ निवासी चैनसुख ने बताया कि वह गांव में ही अपने भाई की दुकान में काम करता है। 24 जून की सुबह करीब सात बजे उसका भाई अजय बाइक से किसी काम से रोहतक गया था। चैनसुख भी दूसरी बाइक से पीछे आ रहा था। बाबा मस्तनाथ विवि के सामने दिल्ली की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने पीछे से अजय की बाइक को टक्कर मार दी। बस अजय के सिर के ऊपर से गुजर गई। कुछ ही देर में अजय के परिजन मौके पर पहुंच गए। रोडवेज बस श्री गंगानगर डिपो की थी। परिजनों ने टक्कर मारने वाली बस का नंबर भी पुलिस को मुहैया करवा दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, रिटौली निवासी बलवान ने बताया कि वह अपने भतीजे की बाइक से भिवानी निवासी अपने साले कली राम के साथ सांपला जा रहा था। बाइक बलवान चला रहा था। सुबह करीब आठ बजे इस्माइला से थोड़ा आगे एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बलवान और कलीराम सड़क पर जा गिरे। कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। उसकी पहचान जींद के शादीपुरा निवासी अजित सिंह के रूप में हुई। कलीराम की ज्यादा तबीयत खराब होने पर बलवान ने उसे संभाला तो आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद कलीराम को अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed