फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बसंतपुर के रिटायर्ड एसआई के बेटे समेत चार ने की थी टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट

बसंतपुर के रिटायर्ड एसआई के बेटे समेत चार ने की थी टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट

Wed, 27 Feb 2019 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
बसंतपुर के रिटायर्ड एसआई के बेटे समेत चार ने की थी टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट
रोहतक। मकड़ौली टोल प्लाजा पर टोल शुल्क मांगने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपी बसंतपुर गांव के निकले। बसंतपुुर गांव का रिटायर्ड एसआई का बेटा भी मारपीट में शामिल रहा। पुलिस की अभी तक की जांच में यह बातें सामने आई हैं। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन

यह था मामला
बीते रविवार सुबह करीब नौ बजे टोल पर एक कार आई। चालक से जब कर्मचारी ने टोल शुल्क देने को कहा तो उसने एक आधार कार्ड दिखाया। उसने दूसरे व्यक्ति का आधार कार्ड टोल शुल्क से बचने के लिए दिखाया। इस पर कर्मचारी ने कहा कि यह नहीं चलेगा। इसके बाद कार सवार ने रुपये देने से साफ इनकार कर दिया और गाड़ी बंद कर टोल वे में ही खड़ा रहा।
विज्ञापन

टोल मैनेजर प्रवीण तेवतिया ने बताया कि कार सवार ने टोल पर अपने और साथियों को बुला लिया। इन्होंने पहले बूम हटाकर कार निकाली, फिर आगे बेरिकेड्स गिराकर कार निकालने का प्रयास किया तो कर्मचारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस पर सभी ने वहां मारपीट शुरू कर दी। बाद में मामले की शिकायत पुलिस को दी। यह सारा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। सदर थाना एसएचओ ने बताया कि जांच में सामने आया है कि टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपी बसंतपुर गांव के ही रहने वाले हैं। जिनमें एक रिटायर्ड एसआई का बेटा भी बताया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed