फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ट्रेन से कटा युवक, पत्नी सहित 10 पर केस

ट्रेन से कटा युवक, पत्नी सहित 10 पर केस

Sat, 19 Aug 2017 01:13 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कटा युवक, पत्नी सहित 10 पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
गांव डहीना के पास ट्रेन से कटकर एक युवक के आत्महत्या करने के मामले में जीआरपी पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर पत्नी सहित दस लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। जीआरपी पुलिस ने बताया कि 31 जुलाई को राजस्थान के जिला झुंझुनूं के शिमला गांव निवासी श्रवण ने डहीना के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। वह डहीना में ससुराल में रह रहा था, उस समय तो पुलिस ने सामान्य कार्रवाई की थी। लेकिन बाद में मृतक के पिता सुंदरलाल ने उसकी पत्नी सहित दस लोगों के खिलाफ मारपीट और उसे प्रताड़ित करने की शिकायत दी थी। शिकायत में सुंदरलाल ने बताया कि उसके बेटे श्रवण और विक्रम की शादी करीब चार साल पहले डहीना निवासी अभय सिंह की बेटियों के साथ हुई थी। श्रवण ससुराल में ही रहता था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 30 जुलाई की रात को उसके पास फोन आया कि श्रवण की उसकी ससुराल वाले पिटाई कर रहे हैं तथा उसके सारे पैसे भी छीन लिए हैं। प्रताड़ना से परेशान होकर श्रवण ने 31 जुलाई को आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सुंदर लाल की शिकायत पर मृतक श्रवण की पत्नी पूजा, साली कोमल, दीपा, कविता, भतेरी, साला प्रदीप व आशु, अभय सिंह, सुनीता और एक अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed