फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   लिफ्ट देने के बहाने गोरक्षा दल के सदस्य को लूटा

लिफ्ट देने के बहाने गोरक्षा दल के सदस्य को लूटा

Thu, 15 Jun 2017 01:51 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
लिफ्ट देने के बहाने गोरक्षा दल के सदस्य को लूटा
लिफ्ट देने के बहाने गोरक्षा दल के सदस्य को लूटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। रोडवेज का चक्का जाम होेने के चलते हिसार तक जाने के लिए निजी वाहन का सहारा लेना गोरक्षा दल के सदस्य को भारी पड़ गया। कार सवार दो आरोपियों ने लिफ्ट देने के बाद युवक पर पिस्तौल तानकर उसका सामान लूट लिया। बाद में उसे सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है।

हिसार के गांव लाडवा निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह गोरक्षा दल का सदस्य है। साथ ही एक निजी टेलीक ॉम कंपनी में इंजीनियर है। कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार को हिसार से दिल्ली पुराने मोबाइल की मरम्मत कराने और कुछ नए मोबाइल लेने गया था। यहां से कृष्ण ने कुछ मोबाइल के पार्ट भी लिये। कृष्ण का कहना है कि वह शाम करीब पौने सात बजे दिल्ली से छह नए मोबाइल, तीन पुराने और 45 हजार रुपये के मोबाइल के स्पेयर पार्टस लेकर हिसार के लिए रवाना हुआ था। कृष्ण निजी वाहन से रोहतक नया बस स्टैंड पर पहुंच गया। रोडवेज की हड़ताल होने के कारण वह हिसार जाने वाले निजी वाहन के इंतजार में खड़ा हो गया। तभी एक कार आई। उसमें बैठे युवक ने हिसार जाने की बात कही। इस पर कृष्ण कार में बैठ गया। आरोप है कि जब कार गांव बहुजमालपुर के पास पहुंची तो परिचालक सीट पर बैठे युवक ने कृष्ण पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद कृष्ण का बैग, पर्स, मोबाइल सहित अन्य सामान लूट लिया। वारदात के बाद आरोपियों ने कृष्ण को सड़क पर फेंक दिया। बाद में कृष्ण ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। कृष्ण ने बताया कि उसके पर्स में 9 हजार रुपये, पहचान पत्र और गोरक्षा दल का आईकार्ड रखा था। उसने बताया कि पिस्टल तानने वाले आरोपी ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed