फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   संशोधित :::परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद ही 12वीं के अंग्रेजी के पेपर के चारों सेट व्हाट्सएप पर लीक

संशोधित :::परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद ही 12वीं के अंग्रेजी के पेपर के चारों सेट व्हाट्सएप पर लीक

Fri, 08 Mar 2019 02:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
संशोधित :::परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद ही 12वीं के अंग्रेजी के पेपर के चारों सेट व्हाट्सएप पर लीक
रोहतक। हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा वीरवार से शुरू हुई और पहला पेपर अंग्रेजी का था। दोपहर साढ़े 12 बजे पर्चा शुरू हुआ और महज 30 मिनट बाद ही अंग्रेजी पेपर के चारों सेट व्हॉट्सएप पर लीक हो गए। हद तो तब हो गई जब लीक पेपरों के प्रश्नों के उत्तर लिखकर व्हॉट्सएप और शेयरइट से लोगों को बांटे गए। इनके प्रिंटआउट निकलवाए गए और परीक्षार्थियों तक पहुंचाए गए। अमर उजाला ने पेपर के चारों सेट लीक होने की खबर मिलते ही सभी सेट व्हॉट्सएप पर जिला शिक्षा अधिकारी को भेजे, लेकिन उनकी ओर से इतनी बड़ी चूक पर कोई जवाब ही नहीं दिया गया।
विज्ञापन

वीरवार को जिले के 66 परीक्षा केंद्रों पर बारहवीं की परीक्षा हुई और शिक्षा विभाग नकल रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ। पेपर के सभी सेट लीक होना शिक्षा विभाग की लापरवाही को दिखाता है। अंग्रेजी की परीक्षा खत्म होने के बाद जब व्हॉट्सएप पर वायरल हो रहे अंग्रेजी के चारों सेट के पेपरों को परीक्षार्थियों के पेपर से मिलाया गया तो चारों सेट लीक हो जाने की पुष्टि हो गई। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर नौ फ्लाइंग दस्ते लगाए गए, लेकिन पेपर लीक होने और जवाबों की पर्चियां अंदर तक जाने के बावजूद सिर्फ दो नकलची ही पकड़े जा सके। परीक्षा कंट्रोल रूम से सुपरिंटेंडेंट कुरड़ा राम ने दावा किया कि परीक्षा केंद्रों पर फ्लाइंग टीमें लगातार निरीक्षण करती रहीं। सिर्फ दो ही केस मिले।
विज्ञापन


वर्जन :
बारहवीं की परीक्षा में कोई भी प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ। परीक्षा शुरू होने से अगर 15 से 20 मिनट पहले प्रश्न पत्र किसी गैर के हाथों में चला जाए, या परीक्षा केंद्र से बाहर चला जाए। तो उसे हम लीक मानेंगे। परीक्षा शुरू होने के बाद प्रश्न पत्र किसी भी तरह से परीक्षा केंद्र से बाहर पहुंच जाए, तो उसे हम प्रश्न पत्र लीक नहीं मानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरेंद्र सिंह, बोर्ड सुपरिंटेंडेंट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed