फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अजायब में विवाहिता ने संदिग्ध हालातों में फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने ससुराल वालों पर कराया मामला दर्ज

अजायब में विवाहिता ने संदिग्ध हालातों में फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने ससुराल वालों पर कराया मामला दर्ज

Sun, 03 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
अजायब में विवाहिता ने संदिग्ध हालातों में फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने ससुराल वालों पर कराया मामला दर्ज
विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, ससुराल वालों पर के दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महम/रोहतक।
गांव अजायब में एक विवाहिता ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दे दी। फंदा लगाने की सूचना विवाहिता के ससुराल वालों ने मृतका के परिजनों और पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल प्रभारी सरोज दहिया को दी। एसफएल प्रभारी ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टक के लिए पीजीआई रोहतक भेजा। पुलिस ने मृतका के पिता के बयानों के आधार पर पति विनय, सास सुमित्रा, ननद पूजा और ताऊ रणधीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शिवकुमार निवासी दुधवा जिला चरखी दादरी ने बताया कि 19 फरवरी 2018 को उसकी बेटी पूजा की शादी मीनू उर्फ विनय पुत्र हवासिंह निवासी अजायब के साथ हुई थी। शिवकुमार का कहना है कि उसने अच्छा सारा दान दहेज देकर अपनी पुत्री की शादी की थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद पूजा को उसके पति विनय, सास सुमित्रा, ननद पूजा व ताऊ रणधीर ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। 1 जून को करीब शाम 4 बजे पूजा ने अपने घर फोन करके बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए तंग करते है। शाम करीब 7 बजे जब शिवकुमार पूजा के ससुराल पहुंचे तो घर पर काफी भीड़ लगी हुई थी। उसने अंदर जाकर देखा तो उसकी बेटी कमरे में पंखे से लटक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्सन-2 एमएचएम 1 मृतका पूजा का फाईल फोटो
2 एमएचएम 2 मृतका की मौत के मामले में जांच करते पुलिस अधिकारी और एफएसएल प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed