फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एमडीयू हॉस्टल में चोरी

एमडीयू हॉस्टल में चोरी

Sun, 11 Jun 2017 01:32 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू हॉस्टल में चोरी
एमडीयू की सुरक्षा पर सवाल, दिनदहाड़े हॉस्टल में चोरी, दो पकड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एमडीयू के हॉस्टल में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। दूसरी मंजिल पर दो कमरों के ताले तोड़कर सामान चुरा लिया गया। तीसरे कमरे का ताला तोड़ते समय छात्रों ने दो आरोपियों को दबोच लिया। बाकी वहां से भाग निकले। पकड़े गए चोर यूनिवर्सिटी के ही छात्र बताएं जा रहे हैं। उधर, यूनिवर्सिटी अधिकारियों का तर्क है कि पकड़े गए चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया। यह बात और है कि पुलिस इससे साफ इनकार कर रही है।
मामला शनिवार शाम करीब चार बजे का है। हॉस्टल नंबर नौ माउंट आबू में दूसरी मंजिल पर तीन युवक पहुंच गए। उन्होंने दो कमरों के ताले तोड़े और बैग में सामान भरकर अपने एक साथी को वहां से भेज दिया। इसके बाद बाकी बचे दोनों युवक तीसरे कमरे का ताला तोड़ने लगे। इसी बीच वहां पर कुछ छात्र पहुंच गए और उन्होंने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों की पिटाई की गई। सूचना मिलने पर यूनिवर्सिटी के सुरक्षा कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। दोनों चोरों को पकड़कर सिक्योरिटी के हवाले कर दिया गया। कहा जा रहा है कि पकड़े गए दोनों चोर यूनिवर्सिटी के ही छात्र हैं और उनका तीसरा साथी भी छात्र ही है। उधर, पकड़े गए चोरों को लेकर नयी कहानी सामने आ गई। यूनिवर्सिटी अधिकारियों का कहना है कि सिक्योरिटी ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पीजीआईएमएस थाना पुलिस इससे साफ इनकार कर रही है। अब सवाल यह है कि सिक्योरिटी ने आखिर कौन सी पुलिस के हवाले किया या फिर भी बीच में ही सांठगांठ कर उन्हें छोड़ दिया। गौरतलब है कि यूनिवर्सिटी में पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले भी कैंटीन में हुई थी चोरी
यूनिवर्सिटी में चोरी का यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले भी यूनिवर्सिटी की कैंटीन में चोरी कर रहे छात्र को पकड़ा गया था। वह नशे में धुत था। नशे के कारण कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ऐसे हैं अलग-अलग बयान
इस मामले का पता चला था। जिसके बारे में वार्डन से जानकारी ली गई। वार्डन ने मुझे बताया है कि छात्रों ने दो चोरों को पकड़ा और फिर सिक्योरिटी के हवाले कर दिया। सिक्योरिटी ने उन्हें पीजीआईएमएस थाना पुलिस को सौंप दिया। अब इस मामले में पुलिस ही कोई कार्रवाई करेगी।
- डॉ. राधेश्याम, चीफ वार्डन एमडीयू

मेरी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं है और न ही यूनिवर्सिटी ने चोरों को पुलिस के हवाले किया। कंट्रोल रूम पर भी ऐसी कोई सूचना नहीं दी गई थी।
- राकेश सैनी, एसएचओ, पीजीआईएमएस

चोरी के आरोप में दो छात्रों को पकड़ा गया था। पकड़े गए दोनों युवक यूनिवर्सिटी के ही छात्र थे। इस मामले में अब समझौता हो गया है।
- शमशेर सिंह, सुरक्षा अधिकारी, एमडीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed