{"_id":"5939b77c4f1c1ba7688b4616","slug":"41496954748-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनारिया जेल के डीएसपी को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुनारिया जेल के डीएसपी को दी जान से मारने की धमकी
Updated Fri, 09 Jun 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनारिया जेल के डीएसपी को मिली जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सुनारिया के डीएसपी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। डीएसपी को शक है कि उसे धमकी सोनू उर्फ डाक्टर मोरखेड़ी ने दी है, जो छह सप्ताह की पैरोल पर बाहर गया हुआ है। उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
शिवाजी कालोनी थाना पुलिस के मुताबिक सुनारिया जेल के डीएसपी सुदर्शन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जेल अधिकारी राकेश कुमार डीएसपी उद्योग के पद पर कार्यरत हैं। कई दिन से डीएसपी राकेश कुमार को धमकी भरे फोन मिल रहे थे। डीएसपी ने पहले तो धमकियों को हल्के में लिया, लेकिन गुरुवार को कई बार फिर काल आई। आरोप है कि फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। जब डीएसपी ने पूछा तो कौन बोल रहा है तो बताया गया कि वह डाक्टर मोरखेड़ी है। इसके बाद जेल प्रशासन ने रिकार्ड खंगाला तो पता चला कि सोनू उर्फ डाक्टर निवासी मोरखेड़ी मिला है। हत्या के मामले में सोनू को आजीवन कारावास की सजा हुई थी। सोनू छह सप्ताह के लिए पांच जून से 18 जुलाई तक पैरोल पर है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।