फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पत्नी ने खुद डाली थी पति के चेहरे पर रजाई, फिर प्रेमी और उसके साथी ने मारी गोलियां

पत्नी ने खुद डाली थी पति के चेहरे पर रजाई, फिर प्रेमी और उसके साथी ने मारी गोलियां

Wed, 27 Feb 2019 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
पत्नी ने खुद डाली थी पति के चेहरे पर रजाई, फिर प्रेमी और उसके साथी ने मारी गोलियां
रोहतक। लाखनमाजरा थाना क्षेत्र के चांदी गांव के किसान नरेश हत्याकांड में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में बताया कि अवैध संबंधों का विरोध करने पर उसने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर हत्या की थी। महिला ने खुद पति के चेहरे पर रजाई डाली, इसके बाद दोनों आरोपियों ने दो हथियारों से पांच गोलियां मारीं। मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि थाना लाखनमाजरा इलाके के गांव चांदी में 21 फरवरी वीरवार रात घर के बरामदे में सो रहे किसान नरेश की पांच गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। बड़ी बात यह रही कि बरामदे के साथ लगते कमरे में सो रही पत्नी को गोली चलने का शोर या पति की चीखें सुनाई तक नहीं दी। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज किया था। लाखनमाजरा थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि पत्नी ने ही प्रेमी हन्नी और उसके साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। दरअसल, हन्नी और मृतक की पत्नी के बीच अवैध संबंध थे। वारदात वाली रात महिला ने प्रेमी हन्नी और उसके दोस्त को करीब 11 बजे कॉल कर घर पर बुलाया। थाना प्रभारी का कहना है कि फरार आरोपी हन्नी और उसके साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस की हर गतिविधि की जानकारी दे रही थी प्रेमी को
रोहतक। नरेश हत्याकांड के बाद भी उसकी पत्नी अपने प्रेमी से लगातार मोबाइल पर बात कर रही थी। यही नहीं पुलिस की तमाम तरह की गतिविधियों की सूचना भी प्रेमी को दे रही थी। पुलिस की पूछताछ में महिला ने यह खुलासा किया। उसने बताया कि हन्नी से पिछले करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बारे में पता चलने पर उसकी दो बार पिटाई भी हो चुकी है। हत्या से एक दिन पूर्व भी पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने प्रेम के साथ नरेश की हत्या की प्लानिंग बनाई थी। पुलिस केे अनुसार महिला दावा कर रही थी कि उसने गोलियों की आवाज नहीं सुनी। पुलिस को तभी शक हो गया था। इसके अलावा कॉल डिटेल निकलवाने पर बीस से अधिक बार महिला ने हन्नी से बात की हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed