फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एसपी ने भी माना-यूपी के जिलों से आ रहे हथियार

एसपी ने भी माना-यूपी के जिलों से आ रहे हथियार

Sat, 05 May 2018 02:20 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
एसपी ने भी माना-यूपी के जिलों से आ रहे हथियार
एसपी ने भी माना-यूपी के लोग उपलब्ध करा रहे अवैध हथियार
विज्ञापन

- शामली, मुजफ्फरनगर के लोग अवैध हथियार कराते है उपलब्ध
-एसपी ने अवैध हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगाने को विशेष टीम का किया गठन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
यूपी के लोग ही हरियाणा के विभिन्न जिलों के लोगों को अवैध हथियार उपलब्ध करा रहे है। यूपी के हथियारों से ही हरियाणा में खूनी खेल खेला जा रहा है। तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसपी ने विशेष टीम का गठन किया है। एवीटी टीम को भी तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगाया गया है।
यदि रोहतक की बात की जाए तो पिछले तीन दिनों में दो छात्रों को गोली मारी गई है। एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र को जहां गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं अब बीएससी के छात्र को गोली मारकर घायल किया गया। एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने से जब अवैध हथियारों के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि जांच में सामने आया है कि यूपी के शामली, मुजफ्फरनगर, झिंझाना के लोग रोहतक के लोगों को अवैध हथियार उपलब्ध करा रहे है। यहीं से हथियारों की तस्करी की जा रही है। तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। साथ ही तस्करी पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी एवीटी को भी सौंपी गई है। जल्द ही यूपी के तस्कर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

--
बैठक लेकर दिए निर्देश
एसपी ने एवीटी व सीआईए टीम की बैठक लेकर भी उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना है। इसके अलावा फरियादियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इनामियों को भी जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डालने के निर्देश दिए। एसपी का कहना है कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed