फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नर्सिंग की छात्रा ने की आत्महत्या, घर पर लगाई फांसी

नर्सिंग की छात्रा ने की आत्महत्या, घर पर लगाई फांसी

Sat, 16 Dec 2017 02:25 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
नर्सिंग की छात्रा ने की आत्महत्या, घर पर लगाई फांसी
नर्सिंग की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

- चौथे सेमेस्टर की छात्रा काफी दिनों से चल रही थी परेशान
- परिवार के लोग ऊपरी मंजिल पर थे मौजूद

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा ने शुक्रवार को चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शिवाजी नगर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे के लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
अंबेडकर कॉलोनी की रहने वाली रितु (22) पुत्री सुरेश एवीएम कॉलेज ऑफ नर्सिंग लाढ़ौत रोड में चौथे सेमेस्टर की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार बीते दो साल से पढ़ाई को लेकर वह परेशान चल रही थी। शुक्रवार को परिवार के कुछ सदस्य घर में मौजूद थे। जो पहली मंजिल पर अपने काम में व्यस्त थे। इस दौरान वह अपने कमरे में चुन्नी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी शिवाजी नगर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने छानबीन शुरू कर दी है। पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह इन दिनों मानसिक रूप से परेशान थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एएनएम और जीएनएम की परीक्षा को लेकर विवाद चल रहा है। बीते दो साल से उनकी परीक्षा नहीं ली जा रही है। जिससे वहां पढ़ने वाले छात्र परेशान हैं। परीक्षा कराने की मांग को लेकर छात्रों की ओर से शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जिसमें छात्र मानसरोवर पार्क से प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के आवास पर जाना चाह रहे थे। भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने उन्हें डी पार्क के पास रोक लिया था। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी उम्मेद सिंह का कहना है कि छात्रा के आत्महत्या की सूचना के बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। शनिवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed