{"_id":"5a1b3a584f1c1b86698be023","slug":"31511733848-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर 1 लाख 12 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झांसा देकर 1 लाख 12 हजार रुपये ठगे
Updated Mon, 27 Nov 2017 03:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसा देकर 1.12 लाख ठगे
- बैंसी गांव के युवक के साथ कार सवार युवक-युवती ने की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जिले के गांव बैंसी में कार सवार एक युवक व युवती गांव के एक युवक से 1 लाख 12 हजार रुपये ठग कर ले गए। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक गांव निवासी सुभाष भाटिया ने शिकायत दी है कि वह रविवार दोपहर गांव के अड्डे पर मौजूद थे। तभी भूरे रंग की एक कार आकर रुकी। पीड़ित के मुताबिक दिल्ली नंबर की इस कार में एक युवक और एक युवती थे, जो रंग रूप से विदेशी लग रहे थे। दोनों ने उससे पूछा कि क्या उसके पास भारतीय करेंसी है। इस तरह आरोपियों ने उसे अपनी बातों में फांस कर एक लाख 12 हजार रुपये ले लिए। जब तक वह कुछ समझ पाता, आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।