{"_id":"59384dbb4f1c1b05108b457d","slug":"31496862139-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
छछरौली। क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने शराब के नशे में अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की चाची के बयान पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ छह पोक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
छछरौली क्षेत्र के एक गांव में बीती पांच जून की रात को एक व्यक्ति शराब के नशे में अपने घर पहुंचा। जहां उसने रात को अपनी 16 साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के मां की दिमागी हालत ठीक न होने के कारण उसने अगली सुबह सारा मामला अपनी चाची को बताया। उसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने पीड़िता की चाची के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राजीव मिगलानी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।