फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हैलो पुलिस अंकल , मेरे पापा दुपहिया वाहन चलाते समय नहीं लगाते हेलमेट, उन्हें समझाओ ना

हैलो पुलिस अंकल , मेरे पापा दुपहिया वाहन चलाते समय नहीं लगाते हेलमेट, उन्हें समझाओ ना

Sat, 27 Apr 2019 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
हैलो पुलिस अंकल , मेरे पापा दुपहिया वाहन चलाते समय नहीं लगाते हेलमेट, उन्हें समझाओ ना
रोहतक। हैलो पुलिस अंकल! मेरे पापा बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहनते हैं। जबकि आपने स्कूल में आकर पापा को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक करने को कहा था। आप ही पापा को समझाओ। इस तरह की अपील करते हुए शहर के कक्षा सात और आठवीं के छात्र पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत कर रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों को जाकर समझाती है और हेलमेट पहनने की अपील करती है। पिछले दो माह में छह से अधिक इस तरह की शिकायतें पुलिस के पास पहुंच चुकी हैं। इस तरह कुछ मामले दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


केस नंबर-एक
20 अप्रैल को शहर के गोहाना रोड के रहने वाले कक्षा सातवीं के छात्र ने पुलिस कंट्रोल रूम 100 पर कॉल की। नाम बताने के बाद कहा कि पुलिस अंकल मेरे और मम्मी के कहने के बावजूद पापा वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनते हैं। इस कारण वाहन चलाते समय उनकी जान को खतरा रहता है। मैं पापा का नंबर दे रहा हूं, आप उन्हें समझाओ कि हेलमेट जरूर पहनें।
विज्ञापन


केस नंबर-दो
28 मार्च को शहर के सेक्टर दो के रहने वाले आठवीं के छात्र ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर कहा कि अंकल पापा बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग नहीं करते हैं। कहने पर मुझे भी डांटते हैं। आप ही उन्हें समझाइए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस नंबर तीन
एक मार्च को शहर के बसंत विहार के कक्षा सात में पढ़ने वाले छात्र ने पुलिस के पास शिकायत की। कहा कि पापा और भैया बाइक और स्कूटी चलाते समय हेलमेट नहीं लगाते, आप ही उन्हें समझाओ जिससे वह हेलमेट पहनें।
--
दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनना चाहिए। इससे हादसे से भी बचा जा सकता है। पुलिस भी जगह-जगह जाकर लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक कर रही है।

-जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी
--
पुलिस भी घर जाकर करती है अपील
कंट्रोल रूम पर इस तरह की शिकायत मिलने पर पुलिस ऐसे लोगों को उसके घर पर जाकर हेलमेट लगाने की अपील करती है। पुलिस का कहना है कि बच्चों के कारण ही 10 प्रतिशत लोग अब खुद ही हेलमेट का प्रयोग कर रहे हैं।

वाहन चलाते समय यह बरतें सावधानी
-हेलमेट का प्रयोग जरूर करें
-मोबाइल पर बातें न करें
-ट्रैफिक नियमों का पालन करें
-स्पीड उतनी रखें, जितनी कंट्रोल की जा सके
-खाने-पीने से बचें।
-शराब पीकर वाहन न चलाएं
-ट्रैफिक नियमों का पालन करें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed