फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ट्रेवल एजेंट राहुल हत्याकांड

ट्रेवल एजेंट राहुल हत्याकांड

Sat, 02 Feb 2019 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
ट्रेवल एजेंट राहुल हत्याकांड
पचास हजार के दो इनामी समेत सात पर की चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। दिल्ली के ट्रेवल एजेंट राहुल हत्याकांड में सीआईए-2 ने 50-50 हजार के इनामी अनिल और सुधीर समेत सात आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में जिक्र किया गया है कि डबास गैंग ने दुबई से सोेने की तस्करी के मामले में गैंग के मोनू को पकड़वाने के शक में राहुल की हत्या की थी। मामला कई दिन तक चर्चा में रहा था।
गौरतलब है कि 27 दिसंबर 2018 को रोहतक के मेडिकल मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में कुछ युवक एक घायल युवक को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने डॉक्टरों को युवक के एक झगड़े में घायल होने के बारे में बताया, लेकिन जब चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया तो युवक शव को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। बाद में मामले की जांच सीआईए-2 प्रभारी आजाद सिंह को सौंप दी गई थी । सीआईए-2 की जांच में सामने आया कि दिल्ली के इंद्र एंक्लेव के रहने वाले ट्रेवल एजेंट राहुल को दिल्ली से सोनू डबास ने अपने साथियों के साथ अगवा किया था। रास्ते में राहुल की पीटकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में मामला सोने की तस्करी से जुड़ा मिला। पता चला कि आरोपी सोनू डबास और उसका भाई मोनू सोने के तस्कर हैं। कुछ दिनों पहले मोनू और उसके गिरोह के पांच लोग दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुए थे। सोनू डबास ने पूछताछ में कुबूला है कि राहुल की हत्या उन्होंने मोनू की गिरफ्तारी होने पर मुखबिरी के शक में की थी।
विज्ञापन

इस मामले में सीआईए-2 की जांच में सोनू और उसके गैंग का नाम सामने आया था। खेड़ा के अनिल और सुधीर पर पुलिस ने 50-50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। सीआईए-2 ने दोनों इनामी समेत सात आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आरोपियों के खिलाफ दाखिल की गई चार्जशीट
सीआईए-2 प्रभारी आजाद सिंह के अनुसार ब्राह्मणवास निवासी दिनेश, सोनू, प्रेम नगर निवासी हितेश, दिल्ली निवासी धीरेन, झज्जर निवासी जयवीर सिंह, खेड़ा निवासी 50 हजार के इनामी अनिल और सुधीर।

2017 में सेक्टर चार में रहते थे आरोपी
पुलिस की जांच में सामने आया है कि मोनू और सोनू डबास रोहतक से जुड़े रहे हैं। 2017 में दोनों रोहतक के सेक्टर-4 में रहते थे। उस समय अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी शिकायत में सोनू डबास ने रोहिणी के सेक्टर-22 रोहिणी के जगबीर उर्फ काला और किराड़ी के सुमित विजरण पर मारपीट, अगवा करने के प्रयास का केस दर्ज कराया था। काला और सुमित इनके पार्टनर थे।


मोनू और सोनू दोनों भाई चलाते हैं विदेश से सोने की तस्करी का नेटवर्क
सोनू मूलरूप से दिल्ली के मुबारकपुर डबास का रहने वाला है। मोनू को दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम ने 25 सितंबर को साढ़े तीन करोड़ रुपये के सोने के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसके चार साथी भी गिरफ्तार हुए थे। इन सभी के लिए राहुल ने ही टिकट बुक कराए थे। मोनू के जेल जाने के बाद सोनू पूरे गिरोह को चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed