फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   छात्र को बुलाकर साथियों ने ही मारी गोली, हालत गंभीर

छात्र को बुलाकर साथियों ने ही मारी गोली, हालत गंभीर

Sat, 05 May 2018 02:17 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
छात्र को बुलाकर साथियों ने ही मारी गोली, हालत गंभीर
फोटो परिचय
विज्ञापन


आरओएच - 9
पीजीआई में भर्ती घायल छात्र अजय कुमार
आरओएच 10
पीजीआई में भर्ती घायल छात्र अजय से पूछताछ करने के लिए पहुंची पुलिस।


छात्र को बुलाकर साथियों ने ही मारी गोली, हालत गंभीर
- घायल छात्र को पीजीआई में कराया गया भर्ती
- पुलिस मामले की जांच में जुटी, साथियों के खिलाफ ही पीड़ित ने दिए बयान

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर की ओमैक्स सिटी के निकट शुक्रवार को जाट कॉलेज के छात्र को बुलाकर साथियों ने ही गोली मार दी तथा मौके से फरार हो गए। घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा घायल के बयान दर्ज किए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

क्षेत्र के पुट्ठी सैमाण गांव निवासी अजय कुमार जाट कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। बताया कि शुक्रवार की सुबह छात्र के कालेज में आने के बाद उसे किसी कार्य से ओमैक्स सिटी के पास पहरावर रोड पर बुलाया गाय। जहां पर पहुंचते ही दो युवकों ने अजय पर गोली चला दी। गोली अजय को बाजू व पेट में जा लगी। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया। जहां पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। अजय ने पुलिस को दिए बयान में दो साथियों पर ही गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


मेरी नहीं किसी से दुश्मनी
पुलिस के अनुसार, घायल अजय ने बयान दिया है कि उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। इसके बावजूद उसे गोली क्यों मारी वह भी हैरान है। वह तो उनके बुलाते ही वहां पर चला गया था। यदि आरोपितों की नीयत पता होती तो वहां पर जाता ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र नहीं है सुरक्षित
जिले में छात्र सुरक्षित नहीं है। पुलिस की लापरवाही से आए दिन छात्रों पर हमले किए जा रहे है। मगर मामलों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। बीती दो मई को ही एएसआई राजबीर के बेटे वीरेंद्र को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। हालांकि इस मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब बीएससी के छात्र अजय को गोली मारकर घायल कर दिया गया। मामलों को देखकर पुलिस की कार्य प्रणाली भी सवालों के घेरे में है।





छात्र की हालत खतरे से बाहर है। माना जा रहा है कि छात्र के दोस्तों ने ही उसे गोली मारी है। कारण का अभी पता नहीं लग सका है। मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- देवेंद्र मान, थाना प्रभारी अर्बन एस्टेट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed