{"_id":"5add029b4f1c1b82028b5e29","slug":"21524433563-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान:","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सावधान:
Updated Mon, 23 Apr 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला इंपैक्ट
ट्रेन में जुआ खेल रहे आरोपियों पर लगाया पचास रुपये का जुर्माना
-- अमर उजाला ने स्टिंग कर किया था ट्रेन में जुआ खेलने वालों का खुलासा
- जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया था मामला
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
ट्रेन में जुआ खेलने वाले दो आरोपियों पर कोर्ट ने पचास पचास रुपये का जुर्माना लगाया है। उधर जीआरपी ने जुआ खेलने वालों की तलाश में अभियान चलाया। अब प्रतिदिन अभियान चलाया जाएगा।
अमर उजाला ने अपने 12 मार्च के अंक में माई सिटी के पेज एक पर आरपीएफ, जीआरपी थाने से चंद कदम की दूरी पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन बनी जुएं का अड्डा नामक शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी। खबर का असर यह हुआ था कि पुलिस ने जुआ खेलने वाले आरोपी यूपी के प्रतापगढ़ निवासी सुमंत व मोनू को पकड़ लिया था। मामला कोर्ट में विचारधीन था। जीआरपी थाने के एएसआई बलवान सिंह ने बताया कि लोक अदालत में दोनों आरोपियों पर पचास पचास रुपये का जुर्माना लगाया गया।
उधर जुआ खेलने वालों के खिलाफ जीआरपी ने विशेष अभियान चलाया। बताया कि अब प्रतिदिन अभियान चलाया जाएगा। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।