{"_id":"5a85daf64f1c1bb1208b974d","slug":"21518721782-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद रैली में जा रहे सरपंच के फाड़े कपड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जींद रैली में जा रहे सरपंच के फाड़े कपड़े
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद रैली में जा रहे सरपंच के फाड़े कपड़े
चरखी दादरी।
जींद में आयोजित अमित शाह की रैली में भाग लेने जा रहे महेंद्रगढ़ जिले के गांव सेहलंग के सरपंच के चिड़िया पेट्रोल पर खड़े कुछ लोगों ने कपड़े फाड़ दिए और पिटाई कर जातिसूचक गालियां भी दीं। शिकायतकर्ता का कहना है कि पांचों आरोपी उसके गांव के ही हैं और वो भी रैली में शामिल होने जा रहे थे। पीड़ित ने दादरी सदर थाना पुलिस को शिकायत सौंपी है। पुलिस ने शिकायत पर सेहलंग निवासी सतबीर, गगनदीप, कुलदीप, हनुमान व विनोद के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में सेहलंग के सरपंच विजयपाल ने बताया कि वीरवार सुबह वह साथी सुरेंद्र, अशोक, बाबूलाल व राजकुमार के साथ जींद रैली में जाने के लिए सेहलंग से निकले थे। दादरी के गांव चिड़िया स्थित पेट्रोल पंप पर वो गाड़ी में तेल डलवाने के लिए रूके तो इस दौरान वहां खड़े लोगों ने उसे जातिसूचक गालियां देनी शुरू कर दी। सरपंच का कहना है कि आरोपी भी सेहलंग के ही थे और जींद रैली में भाग लेने के लिए जा रहे थे। सरपंच ने बताया कि जब उसने जातिसूचक गालियां निकालने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसकी जमकर पिटाई भी की। इसके बाद उसके साथ मौजूद लोगों ने उसे हमलावरों के चुंगल से छुड़वाया। पीड़ित सरपंच ने बताया कि उक्त हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और वहां से चले गए। इसके बाद वो मामले की शिकायत करने सदर पुलिस थाना दादरी पहुंचा। सरपंच ने बताया कि कपड़े फटे होने व पुलिस को शिकायत देने के चलते वह रैली में भी नहीं पहुंच पाया। इस संबंध में पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी का कहना है पुलिस ने इस संबंध में सेहलंग निवासी सतबीर, गगनदीप, कुलदीप, हनुमान व विनोद के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।