फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दो अलग अलग सड़क हादसों में बुजुर्ग सहित युवक की मौत

दो अलग अलग सड़क हादसों में बुजुर्ग सहित युवक की मौत

Tue, 06 Feb 2018 03:00 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
दो अलग अलग सड़क हादसों में बुजुर्ग सहित युवक की मौत
दो सड़क हादसों में बुजुर्ग सहित युवक की मौत
विज्ञापन

- सांपला और कलानौर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
कलानौर और सांपला थानाक्षेत्र में हुए दो सड़क हादसों में एक बुजुर्ग सहित दो लोगों की मौत हो गई। इस संबंध में अलग अलग थानों में चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में झज्जर के गांव बरहाणा निवासी राजसिंह ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। 4 फरवरी को उसका साला सोनीपत के गांव फरमाणा निवासी अमित उर्फ सोनू उनसे मिलने रोहतक आया था। काम खत्म होने के बाद दोनों अलग अलग बाइक से फरमाणा जा रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे जब वह सोनीपत रोड स्थित बलियाणा मोड़ पर पहुंचे तो एक कार तेज गति से आई। कार चालक गांव बलियाणा की तरफ से आ रहा था। उसने सीधे अमित की बाइक को टक्कर मार दी। चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से अमित को पीजीआई लाया गया। यहां उपचार के दौरान अमित ने दम तोड़ दिया। राजसिंह ने पुलिस को कार का नंबर मुहैया करवा दिया है। फिलहाल पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
सैंपल गांव के मुकेश ने कलानौर थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। मुकेश का कहना है कि वह फेरी लगाकर बर्तन बेचता है। रविवार शाम को मुकेश अपने पिता पूर्ण सिंह को बाइक पर सैंपल से कलानौर लेकर जा रहा था। एसकेएसएम फिलिंग स्टेशन के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रही पिकअप गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण दोनों बाइक से नीचे गिर गये। मुकेश के पिता गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें पहले कलानौर के अस्पताल में लाया गया। यहां से पीजीआई में रैफर कर दिया गया। पीजीआई में आने पर डॉक्टरों ने पूर्ण सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed