{"_id":"5a78ccf84f1c1b8f268b86b1","slug":"21517866232-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की हत्या में फरार आरोपी दो किलो गांजे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे की हत्या में फरार आरोपी दो किलो गांजे के साथ गिरफ्तार
Updated Tue, 06 Feb 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा कॉलोनी बवाल : छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में हुआ था खूनी संघर्ष
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
छेड़छाड़ को लेकर इंदिरा कॉलोनी में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में हुई बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र को दो किलोग्राम गांजे के साथ दबोचा है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बता दें कि 3 जनवरी कोे इंदिरा कॉलोनी के करतारपुरा में छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में फायरिंग व जमकर पथराव हुआ था। करीब एक घंटे तक चले बवाल में आठ माह के एक बच्चे जतिन की मौत हो गई थी जबकि सुनील नाम के युवक को गोली लगी थी। सुनील गिरफ्तारी के डर से पीजीआई से फरार हो गया था। पुलिस इस मामले में अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस ने मामले में करतारपुरा के सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है। शहर थाना पुलिस आईडीसी चौक स्थित हिसार रोड पर गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि सुरेंद्र स्कूटी पर सवार होकर शहर की तरफ आ रहा है। उसकी स्कूटी की डिग्गी में नशीला पदार्थ है। इस पर पुलिस ने नाकेबंदी कर दी। जैसे ही आरोपी स्कूली लेकर नाके पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे रुकवा लिया। इसके बाद उसका नाम पूछकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसकी स्कूटी की डिग्गी से एक बैग मिला। जब पुलिस ने बैग खोलकर देखा तो उसमें गांजा भरा हुआ था। गांजे का वजन करीब दो किलोग्राम हुआ।
रिकार्ड देखा तो पता चला हत्या के मामले में वांछित है आरोपी गगिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी का आपराधिक रिकार्ड खंगाला। इसमें पता चला कि आरोपी इंदिरा कॉलोनी में कुछ दिन पहले हुए बवाल में बच्चे की हत्या के आरोपी में नामजद है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।