{"_id":"5a134ada4f1c1b69678bce90","slug":"21511213786-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनायक की निशानदेही पर छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विनायक की निशानदेही पर छापेमारी
Updated Tue, 21 Nov 2017 03:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनायक की निशानदेही पर छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
अवैध हथियार सहित एंटी व्हीकल थैफ्ट टीम के हत्थे चढ़े विनायक उर्फ सोनू की निशानदेही पर पुलिस ने सोमवार को कई जगहों पर छापेमारी की। लेकिन उसके साथियों का सुराग नहीं लग सका। आरोपी फिलहाल दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ के नाम पर आरोपी पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपने कुछ ठिकानों के बारे में बताया। जब पुलिस ने उसकी निशानदेही पर इन ठिकानोें पर नजर डाली तो वहां कोई नहीं मिला।
बता दें कि पुलिस ने चुलियाना मोड़ से एक युवक को काबू किया था। पूछताछ पर आरोपी की पहचान कैर नजफगढ़ (दिल्ली) निवासी विनायक उर्फ सोनू के रुप में हुई थी। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक पिस्तौल 32 बोर, 4 देसी पिस्तौल व 4 कारतूस बरामद हुए थे। आरोपी का कहना था कि वह अपने साथी विक्रम बकरा का बदला लेना चाहता था। इसी को लेकर आरोपी गुरुग्राम व बहादुरगढ़ कोर्ट में विक्रम के हत्यारों अंकित उर्फ बच्ची व मोहित उर्फ पोंटिग हत्या करना चाहता था। इसको लेकर विक्रम के पिता व विनायक के बीच एक सौदा भी हुआ था। दोनों की हत्या के बाद विक्रम का पिता विनायक को 20 लाख रुपये की सुपारी देता। पुलिस मामले में विक्रम के पिता को भी गिरफ्तार कर सकती है।