फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   झांसे में लेकर करवाई घर की रजिस्ट्री, अब खाली करने का दबाव

झांसे में लेकर करवाई घर की रजिस्ट्री, अब खाली करने का दबाव

Sun, 18 Jun 2017 01:48 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
झांसे में लेकर करवाई घर की रजिस्ट्री, अब खाली करने का दबाव
झांसे में लेकर करवाई घर की रजिस्ट्री, अब खाली करने का दबाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एक युवक ने कुछ आरोपियों के झांसे में आकर पिता के मकान को अपने नाम करा लिया। इसके बाद आरोपियों ने धोखाधड़ी से पूरा मकान खुद के नाम करवा लिया। अब अरोपी घर खाली करने का दबाव बना रहे हैं। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में रामगोपाल कॉलोनी के ईश्वर सिंह ने बताया कि उसके दो बेटे हैैं। बडे़े बेटे कृष्ण की जूतों और कपड़ों की दुकान है। कुछ समय पहले उसकी दुकान का काम ठीक नहीं चल रहा था। इस कारण कृष्ण मानसिक तौर पर परेशान चल रहा है। कुछ समय पहले कृष्ण की मुलाकात मुकेश नेहरा नाम के व्यक्ति से हुई। आरोप है कि मुकेश ने कृष्ण से कहा कि वह अपने पिता के मकान की रजिस्ट्री खुद के नाम करा ले। इसके बाद रजिस्ट्री मुकेश के नाम करवा दे। मुकेश ने कहा कि उसके नाम पर रजिस्ट्री होने के बाद वह मकान पर लोन ले लेगा। साथ ही आरोपी ने लालच दिया कि वह सरकारी नौकरी पर है। इस कारण जल्दी लोन मिल जाएगा। आरोपी ने कृष्ण से कहा कि वह लोन के रुपये उसे दे देगा, जब लोन पूरा हो जाएगा तो मकान की रजिस्ट्री वापस कृष्ण के नाम कर देगा। कृष्ण उसके झांसे में आ गया।
विज्ञापन

ईश्वर का आरोप है कि मुकेश की बातों में आकर उनके बेटे ने मकान का 150 गज का हिस्सा अपने नाम करा लिया। इसके बाद कुछ हिस्से को आरोपियों ने झांसे में लेकर 20 जनवरी 2017 को रीना को बेच दिया। ईश्वर ने बताया कि मकान बेचने के बाद उनके बेटे के खाते में मात्र एक लाख 80 हजार रुपये ही जमा किए गए। मुकेश ने बचे हिस्से की रजिस्ट्री अपने रिश्तेदार अनीता के नाम करवा दी। इसमें आरोपियों ने ईश्वर को विक्रेता दिखाया। आरोप है कि दोनों रजिस्ट्री में मुकेश ने अपने रिश्तेदारों को ही गवाह बनाया है। यह सारा फर्जीवाड़ा आरोपी ने कृष्ण को झांसे में लेकर किया है। ईश्वर का आरोप है कि इस पूरे फर्जीवाड़े में मुकेश का भाई जितेंद्र, पिता सूरजमल और रीना सहित अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। अब मुकेश की तरफ से ईश्वर को बार-बार मकान खाली करने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed