{"_id":"5cc20f2dbdec221464539551","slug":"201556221741-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइनों के पास झाड़ियों में मिला कंकाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेलवे लाइनों के पास झाड़ियों में मिला कंकाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। भिवानी-हिसार रेलमार्ग पर खरकड़ी फाटक के पास झाड़ियों में वीरवार सुबह नर कंकाल बरामद हुआ। कंकाल पर जमे मांस को कुत्तों ने नोंचकर खा लिया था और हड्डियों का ढांचा ही शेष बचा था। सिर अलग मिला तो बाकी अंग अलग-अलग बिखरे मिले। वहीं लंबे बाल और आंतरिक वस्त्र मिले है। पीजीआई में चिकित्सकों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया तो खुलासा हुआ कि शव 18 से 21 वर्षीय युवती का है। जिसकी मौत करीब एक महीना पहले हुई है। अब कयास है कि हत्या कर शव यहां फेंका गया हो। फिलहाल जीआरपी पुलिस एफएसएल रिपोर्ट के इंतजार में है।
मामला वीरवार सुबह का है। रेलवे के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने खरकड़ी फाटक के नजदीक झाड़ियों में कंकाल देखा। जिसकी सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों और फिर जीआरपी चौकी पुलिस को दी गई। सूचना पर इंचार्ज जीआरपी एसआई कृष्ण कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे। मानव कंकाल के अंग इधर-उधर बिखरे थे। सिर अलग था। कुत्तों ने इसे बुरी तरह नोंच खाया है। जिसके बाद एफएसएल टीम को बुलाया गया। एफएसएल टीम से एक्सपर्ट सरोज ने बारीकी से मौके का निरीक्षण किया। वहीं पर लंबे बाल और महिला के आंतरिक वस्त्र मिले। जिससे पुलिस ने अंदाजा लगाया कि यह शव किसी महिला का है। आंतरिक वस्त्र और बालों को सबूत के तौर पर लिया है। ताकि जरूरत पड़ने पर डीएनए भी कराया जा सके। रेलवे पुलिस ने हड्डियों के ढांचे को एक बोरी में एकत्रित किया और पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेजा। सीन ऑफ क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया। इसके बाद हड्डियों को ढांचे को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई में चिकित्सकों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया।