{"_id":"5c6f1563bdec224c0b48a308","slug":"201550783843-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ ने किया लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसटीएफ ने किया लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा
विज्ञापन
रोहतक।
पुलिस ने लाखनमाजरा इलाके में लूटपाट की फिराक में निकले चार युवकों को पकड़ा है। यह चिड़ी रोड पर राहगीरों को अपना शिकार बनाने की फिराक में थे। पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने 44 वारदातों का खुलासा किया है। इसमें एक हत्या, 14 लूट व 28 चोरियां शामिल हैं। इनसे पूछताछ जारी है।
एसटीएफ रोहतक यूनिट बुधवार रात गश्त पर थी। इस दौरान चिड़ी रोड पर चार युवकों ने टीम को राहगीर समझ कर रोक लिया। गश्ती दल ने उनके हरकत करने से पहले कार्रवाई करते हुए चारों को दबोच लिया। इनकी तलाशी लेने पर चार पिस्तौल व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में इन्होंने अपनी पहचान झज्जर के छारा निवासी अमन, बादली का हरिओम, जींद के कमासखेड़ा निवासी अमरजीत उर्फ काला और रवींद्र उर्फ शेट्टी के रूप में दी। चारों ने पूछताछ में 44 वारदातों का खुलासा किया। पुलिस को पूछताछ में और वारदातों के खुलासे व माल की बरामदगी की उम्मीद है।