फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रामपाल के खिलाफ हत्या का मामला

रामपाल के खिलाफ हत्या का मामला

Fri, 22 Feb 2019 02:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
रामपाल के  खिलाफ हत्या का मामला
रोहतक। हत्या के मामले में हिसार जेल में बंद रामपाल की शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई होगी, जिसमें घायलों की एमएलआर काटने वाले डाक्टरों की गवाही होने की संभावना है। कानून व्यवस्था भंग होने के डर के कारण लंबे समय से रामपाल की वीसी सिस्टम से ही पेशी कराई जा रही है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार स्वामी दयानंद द्वारा लिखित पुस्तक सत्यार्थ प्रकाश पर कथित टिप्प्णी से 2006 में आर्य समाजियों और रामपाल समर्थकों के बीच तनाव बढ़ गया था। मामला इतना बढ़ा कि जून माह में करौंथा स्थित सतलोक आश्रम के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। अंदर भी हजारों रामपाल समर्थक थे। माहौल बिगड़ने पर झज्जर जिले के संदीप की गोली लगने से मौत हो गई और कई लोग पथराव में घायल हो गए। सीआरपीएफ ने देर रात भीड़ को हटाकर आश्रम खाली करवा दिया। जिला पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर रामपाल को गिरफ्तार कर लिया। तभी से उनके खिलाफ जिला अदालत में केस चल रही है, जिसका अभी तक फैसला नहीं हो सका। जबकि बाद में हुए बरवाला कांड के दोनों केसों को फैसला हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed