फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   छात्र पर जानलेवा हमला का आरोपी काबू

छात्र पर जानलेवा हमला का आरोपी काबू

Mon, 07 May 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
छात्र पर जानलेवा हमला का आरोपी काबू
फोटो : वीएस 2
विज्ञापन


बस सीट के झगड़े में जाट कॉलेज के छात्र अजय को मारी थी गोल, हरिद्वार जाने की फिराक में थे आरोपी
- पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया, पूछताछ जारी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जाट कालेज के छात्र अजय का दो दिन पहले अपहरण कर उसे गोली मारने वाले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। दो दोस्तों ने उसे ओमेक्स सिटी के पास गोली मारी थी। इसकी वजह बस सीट पर हुआ झगड़ा बताया गया है। हालांकि इस झगड़े में दोनों पक्षों में सुलह होने की बात कही गई है। आरोपियों को अदालत के निर्देश पर दो दिन के रिमांड पर लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। इनसे वारदात में प्रयुक्त हथियार व बाइक बरामद करनी है।

पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि चार मई को ओमेक्स सिटी के पास एक युवक के गोली लगने से घायल होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इस दौरान घायल युवक पीजीआईएमएस में दाखिल मिला। युवक के बयान पर केस दर्ज कर सीआईए टू प्रभारी एसआई आजाद सिंह ने वारदात में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी को दो टीमें गठित की। छापामारी के दौरान उनके बारे में गुप्त सूचना मिली। इसके चलते उन्हें गोहाना बाइपास पुलिस के नीचे टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया। इनमें भैणी सुरजन निवासी मनीष व रोहित शामिल हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी मनीष के खिलाफ पहले भी लड़ाई झगड़े के मामले दर्ज हैं। दोनो आरोपी हरिद्वार भागने की फिराक में थे।
विज्ञापन


हिसार के पुट्ठी गांव निवासी अजय रोहतक जाट कालेज से बीएससी- द्वितीय वर्ष की पढ़ाई करता है। कुछ दिन पहले उसका मनीष व रोहित से बस में सीट को लेकर झगङ़ा हुआ था। बाद में दोनो पक्षों का राजीनामा हो गया। राजीनामे के बाद चार मई को सुबह नौ बजे अजय कालेज में पेपर देने आया था। श्हसं स्पलेंङर बाइक पर सवार रोहित व मनीष रिवाल्वर दिखाकर अजय को जाट कालेज से बाइक पर बैठाकर ओमेक्स सिटी ले गए। यहां दोनो युवकों ने उसके साथ मारपीट की व मनीष ने रिवाल्वर से अजय के ऊपर फायर किया। गोली अजय के बाएं हाथ पर लगी। इसके बाद उसी रिवाल्वर से रोहित ने अजय के पेट मे गोली मारी। इस दौरान एक फायर मिस हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। लोगों को देख आरोपी युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। आस-पास के लोगों ने अजय को इलाज के लिए पीजीआई भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed