{"_id":"5947f1994f1c1b5a458b4b79","slug":"201497887129-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नहीं हुई शिनाख्त
Updated Mon, 19 Jun 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
यमुनानगर। कलानौर और यमुनानगर जगाधरी स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक को शव रेलवे लाइनों के बीच पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त न होने पर रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
जीआरपी थाने के एचसी भीम सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रेलवे लाइनों के बीच एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई तो देखा कि रेलवे लाइनों के बीच क्षत विक्षत हालत में युवक का शव पड़ा हुआ था। आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हुई। मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर भी उसके पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। फिलहाल शिनाख्त के लिए शव 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर के शव गृह में रखवा दिया गया है।