फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   11

11

Mon, 19 Jun 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
11
रेवाड़ी (ब्यूरो)।
विज्ञापन

धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र से पिकअप गाड़ी में लाखों रुपये का सामान लेकर रवाना हुआ चालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पिकअप में लदा सामान राजस्थान के नीमराणा में जाना था। पुलिस ने अमानत में खयानत की धारा में मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। चरखी दादरी के गांव मालकोष निवासी अमरकांत शर्मा ने धारूहेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-6 स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी में उनका नकुल फ्रैट करियर के नाम से ऑफिस है। उनके यहां मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर और हाल में भिवाड़ी के भगवान सिंह कालोनी में रहने वाला जगबीर पिकअप चालक था। उन्होंने बताया कि कि बीती 14 जून को जगबीर गाड़ी में कापड़ीवास स्थित चेतक लॉजिस्टिक से करीब 9.72 लाख रुपये के स्पेयर पार्ट्स लेकर राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र नीमराणा के लिए रवाना हुआ था। लेकिन तय समय पर वहां नहीं पहुंचा, उससे बात करने की कोशिश की लेकिन फोन पर संपर्क नहीं हो पाया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed