{"_id":"5c58b04cbdec2273875d5320","slug":"191549316172-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरकर छात्र घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत से गिरकर छात्र घायल, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर के मॉडल स्कूल की दूसरी मंजिल से गिरकर नौवीं कक्षा का एक छात्र घायल हो गया। आनन-फानन में छात्र को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि स्कूल प्रशासन ने पैर फिसलने के कारण गिरने का दावा तो परिजनों ने कुछ भी कहने से इनकार किया है। मामले की पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।
जानकारी के अनुसार शहर के मॉडल स्कूल में नितिन नौवीं कक्षा का छात्र है। बताया कि नितिन सोमवार को स्कूल की दूसरी मंजिल पर था। इसी दौरान अचानक छत से नीचे जा गिरा। गिरने के कारण छात्र के दोनों पैरों में फैक्चर आया है। घायल छात्र को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में छात्र के पिता से बात करने का प्रयास किया मगर उन्होंने से बात करने से इनकार कर दिया। आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. अरुणा तनेजा ने बताया कि 11 फरवरी को स्कूल का वार्षिकोत्सव होना है। सभी बच्चे वार्षिकोत्सव की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच तैयारी के दौरान नितिन गिरकर घायल हो गया।