फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   तनिष्क शोरूम

तनिष्क शोरूम

Wed, 30 Jan 2019 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
तनिष्क शोरूम
हरियाण्मर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को हिसार, रोहतक और सिरसा के तनिष्क शोरूम पर सर्वे किया। सबसे पहले तनिष्क हिसार में कार्रवाई की गई, जहां जांच में टैक्स चोरी की आशंका पर सिरसा शोरूम में दोपहर और रोहतक शोरूम पर शाम पांच बजे सर्वे शुरू किया गया। पुलिस की मौजूदगी में देर रात तक सर्वे की कार्रवाई जारी थी। इन तीनों तनिष्क शोरूम फ्रेंचाइजी के मालिक एक ही हैं। आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है।
हिसार के राजगुरु मार्केट स्थित तनिष्क शोरूम पर सुबह आठ बजे 12 सदस्यीय आयकर की टीम ने सर्वे किया । इसके साथ ही यहां के रामपुरा स्थित गोदाम पर भी छापा मारा गया। आयकर विभाग के सूत्रों की मानें तो हिसार में इन दोनों जगहों पर छापेमारी के दौरान मिली नकदी में बारे में सही जानकारी नहीं दी जा सकी, जिस पर दोपहर तीन बजे सिरसा के डबवाली रोड स्थित तनिष्क शोरूम और रोहतक के छोटू राम चौक स्थित तनिष्क शोरूम पर शाम पांच बजे कार्रवाई शुरू की गई। सिरसा और रोहतक में आयकर विभाग की सात सदस्यीय टीम ने सर्वे की कार्रवाई की। हालांकि आयकर अधिकारियों की टीम ने इस संबंध में कुछ भी बताने से इनकार किया है।
विज्ञापन


एक ही वक्त पर नहीं की गई कार्रवाई
तनिष्क के तीनों शोरूम का एक ही मालिक है और आम तौर पर आयकर की टीम एक ही वक्त पर कई संस्थानों पर सर्वे करती है, लेकिन इस केस में ऐसा नहीं हुआ। क्योंकि पहले हिसार में ही कार्रवाई की गई है, जहां गड़बड़ी मिलने पर टीम ने रोहतक और सिरसा में भी सर्वे का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोयल संस की हैं फ्रेंचाइजी
इन तीनों तनिष्क शोरूम की फ्रेंचाइजी गोयल संस ज्वेल्स प्राइवेट लिमिटेड और गोयल संस जावेरी प्राइवेट लिमिटेड की बताई जा रही हैं। इन दोनों कंपनियों के एक ही डायरेक्टर हैं। सर्वे की कार्रवाई को लेकर फ्रेंचाइजी मालिकों की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्त्रिस्या नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed