फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   भाई विभाग में इंस्पेक्टर को डिपो होल्डर की दादागिरी

भाई विभाग में इंस्पेक्टर को डिपो होल्डर की दादागिरी

Wed, 22 Aug 2018 02:36 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
भाई विभाग में इंस्पेक्टर को डिपो होल्डर की दादागिरी
फोटो सहित
विज्ञापन


फ्लैग : राशन डिपो होल्डरों की मनमानी, पब्लिक ने किया रोड जाम, आरोप
हेडिंग : साढ़े 13 रुपये की जगह 15 रुपये किलो चीनी नहीं ली तो गेहूं देने से इनकार
: विरोध जताते पर पब्लिक से उलझे डिपो होल्डर का परिवार, बुजुर्ग से हाथापाई, दिखाई आंखें
: कार्ड धारक बोले-डिपो होल्डर का भाई विभाग में ही इंस्पेक्टर, मनमर्जी के बनाए नियम
: डिपो होल्डर बोला-आरोप बेबुनियाद, खुले पैसे न मिलने माचिस भी देता हूं
: विभाग भी कर रहा गरीबों से मजाक, बांटा जा रहा गला-सड़ा गेहूं
: विभाग के आला अधिकारी बोले-अभी करवाता हूं जांच, खराब गेहूं को वापस मंगवाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। डेयरी मोहल्ले में साढ़े 13 रुपये की चीनी 15 रुपये प्रति किलो न लेने पर डिपो होल्डर ने राशन कार्ड धारकों को गेहूं भी देने से इनकार कर दिया। जब लोगों ने विरोध जताया तो डिपो होल्डर मालिक का पूरा परिवार एक बुजुर्ग पर टूट पड़ा। न केवल बुजुर्ग पर हाथ उठाया, बल्कि जमकर हड़काया। परेशान कार्ड धारकों ने रोड जाम कर दिया। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
डेयरी मोहल्ला निवासी खुशीराम, शीला, रोशनी, अंगूरी, जोगेंद्र, राजरानी, राजबाला, ओमपति, आशू, प्रदीप व विनोद कुमार ने जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी के नाम लिखे पत्र में आरोप लगाया कि सतबीर नाम का व्यक्ति डेयरी मोहल्ले में राशन डिपो चलाता है। सरकार की तरफ चीनी का भाव 13 रुपये 50 रुपये प्रति किलो तय किया गया है, जबकि सतबीर उनको 15 रुपये प्रति किलो चीनी देता है। नियम के हिसाब से उनके सामने वजन की पर्ची नहीं निकालते। जब उसे बोलते हैं तो कहता है कि उसका भाई सत्यवान विभाग में इंस्पेक्टर है। कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। ऐसे में मामले में जांच पड़ताल की जाए।
विज्ञापन

बाक्स
नहीं दिया गेहूं, कार्ड धारकों ने किया रोड जाम
सुबह से लोग राशन डिपो के बाहर जमा थे। लोगों का आरोप था कि जब वे गेहूं लेने गए तो सतबीर ने मना कर दिया। इसके बाद वे सल्लारा मोहल्ला चौक पर कविता के डिपो पर गए, जिसने न केवल राशन कार्ड फेंक दिए, बल्कि ताला लाकर चली गईं। परेशान लोगों ने रोड जाम कर दिया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुुजुर्ग पर टूट पड़ा पूरा परिवार
रोड जाम के बाद पूर्व पार्षद प्रदीप चहल के साथ लोग सतबीर के डिपो पर पहुंचे, जहां सतबीर कार्ड धारक बुजुर्ग खुशीराम के बीच कहासुनी हो गई। अभी गहमागहमी चल रही थी कि किशोर आया और बुजुर्ग की तरफ हाथापाई के लिए बढ़ा। इसी बीच सतबीर ने उसे वापस धकेल दिया। इसके तुरंत बाद सतबीर की पत्नी आई और बुजुर्ग को हड़काने लगी। काफी देर हंगामे के बाद लोग वापस लौट गए।
-----------
गरीब लोगों के साथ इस तरह दबंगई का व्यवहार नहीं होना चाहिए। मामले को डीसी के सामने रखा जाएगा। किसी की मनमानी बर्दाश्त नहीं है।
-प्रदीप चहल, पूर्व पार्षद

--------
मेरा भाई सत्यवान अभी करनाल से तबादला कराकर आया है। उसकी तो फील्ड में ड्यूटी भी नहीं। जहां तक 15 रुपये किलो चीनी देने का सवाल है, कई बार खुले पैसे नहीं होते। इस कारण डेढ़ रुपये की माचिस भी देता हूं। उसके पास साढ़े 450 कार्ड धारकों के हिसाब से राशन आता है। ऐसे में अपने कार्ड धारकों को छोड़कर दूसरों को कैसे दूं। लड़के को बुजुर्ग पर हाथ नहीं उठाया चाहिए था, मैं माफी मांगता हूं।

-सतबीर, डिपो संचालक डेयरी मोहल्ला
----------
नियमों के तहत कोई कहीं से भी राशन ले सकता है। क्योंकि पूरा रिकार्ड ऑनलाइन है। हालांकि, अब भी विभाग डिपो होल्डरों के पास राशन एरिया के कार्ड धारकों की संख्या के हिसाब से भेजता है। गेहूं खराब आया है तो इसका जांच कराएंगे।
-संजीव सैनी, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed