फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   इब तो बच ग्या थारा काका, आगे कति न छोड़ूं

इब तो बच ग्या थारा काका, आगे कति न छोड़ूं

Thu, 05 Apr 2018 02:48 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
इब तो बच ग्या थारा काका, आगे कति न छोड़ूं
संशोधित
विज्ञापन


भौंडसी जेल में बंद राजा ने शराब ठेकेदार को दी जान से मारने की धमकी
इब तो बच ग्या थारा काक्का, आगै कति न छोडूं

- भतीजे को फोन कर कहा- कि इस बार तो उसका काका बच गया, जल्द ही हत्या कर दूंगा
- मोखरा गांव में शराब का ठेका लेने के बाद से ही ठेकेदार को मिल रही हैं धमकियां
- मांगी जा रही थी पांच लाख की रंगदारी, नहीं देने पर भेजे थे पांच शूटर
- चार दिन पहले हत्या करने आये बदमाशों को हथियार सहित किया था गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक/महम।
भौंडसी जेल में बंद कुख्यात द्वारा फोन पर शराब ठेकेदार को जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुख्यात बदमाश राजा ने जेल के अंदर से ठेकेदार के भतीजे को फोन कर धमकी दी कि इस बार तो तेरा काका बच गया पर आगे छोड़ूंगा नहीं। ज्ञात हो कि शराब ठेकेदार की हत्या के लिए भेजे पांच बदमाश हथियारों के साथ पुलिस ने काबू किए थे। तब खुलासा हुआ था कि जेल में बंद राजा ने 15 दिन पहले उससे रंगदारी के तौर पर पांच लाख रुपये मांगे थे। विवाद को मोखरा में लिए गए ठेके से जोड़कर भी देखा जा रहा है। ठेकेदार की शिकायत पर महम थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

मोखरा गांव निवासी नरेश कुमार ने महम थाने पर शिकायत करते हुए बताया कि गांव में ही उसका शराब का ठेका है। 15 दिन पूर्व ही मोखरा गांव निवासी गुरुग्राम की भौंडसी जेल में बंद राजा ने उसके पास जेल से ही कॉल की थी। कहा था कि यदि दोबारा से शराब का ठेका लिया तो पांच लाख रुपये देने पड़ेंगे। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले को शराब ठेकेदार ने नजर अंदाज कर दिया था। दोबारा से अपने ही नाम गांव का शराब का ठेका ले लिया। आरोप है कि दो दिन पूर्व फिर से जेल में बंद आरोपी ने उसके भतीजे नीटू के पास कॉल की। उसने कहा कि इस बार तो तेरा काका बच गया। मगर जल्द से जल्द उसकी हत्या करा दी जाएगी।
विज्ञापन

नरेश ने कहा कि जेल में बंद आरोपी ने उसके नाम की हत्या की भी सुपारी दी थी। रोहतक पुलिस ने चार दिन पूर्व ही पांच बदमाशों को पकड़ा था, जिन्होंने उसकी हत्या की सुपारी लेने की बात कहीं थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब ठेकेदार ने जेल से ही राजा द्वारा धमकी देने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरु कर दी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
- विरेंद्र सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed