फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बेटे को लेने जा रहे पिता सहित चार की सड़क हादसों में मौत

बेटे को लेने जा रहे पिता सहित चार की सड़क हादसों में मौत

Sun, 04 Mar 2018 03:04 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
बेटे को लेने जा रहे पिता सहित चार की सड़क हादसों में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक।
होली खेलकर अपने दोस्त को उसके गांव में छोड़ने जा रहे एक व्यक्ति और अपने बेटे को लेने जा रहे पिता सहित चार लोगों की अलग अलग सड़क हादसों में मौत हो गई। सभी मामलों में अलग अलग थानों में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

होली खेलकर दोस्त को छोड़ने जा रहे व्यक्ति की मौत
पुलिस को दी शिकायत में जींद के पोली गांव निवासी विजयपाल ने बताया कि वह खेती बाड़ी करके परिवार का गुजारा करता है। उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्त राजेंद्र, मंजीत और सुडाना के रविंद्र के साथ एक मार्च को होली खेल रहे थे। होली खेलने के बाद विजयपाल अपने दोस्त रविंद्र को कार से उसके गांव छोड़ने जा रहे थे। रात करीब 11 बजे जब वह लाखनमाजरा के पास पहुंचे तो एक चालक तेज गति से ट्रक लेकर आगे चल रहा था। आरोप है कि चालक ने अचानक ट्रक के ब्रेक लगा दिये। इससे कार की टक्कर पीछे से सीधा ट्रक में जा लगी। हादसे में राजेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि विजयपाल, मंजीत व रविंद्र को गहरी चोट लगी। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गये। फिलहाल लाखनमाजरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बेटे को लेने आ रहे पिता की ऑटो पलटने से मौत
भिवानी के गांव बड़ेसरा निवासी नरेंद्र ने बताया कि वह गुरु ग्राम की एक निजी कंपनी में काम करता है। होली पर अवकाश होने पर घर आ रहा था। घर आते समय देरी हो गई। इस कारण नरेंद्र ने महम से ले जाने के लिए परिजनों को बुलाया। इस पर नरेंद्र के पिता राजपाल ऑटो लेकर नरेंद्र को लेने आ रहे थे। इसी बीच नरेंद्र ने एक बाइक सवार से लिफ्ट ली और गांव सीसर की तरफ जा रहा था। जब वह दोस्ताना होटल के पास पहुंचे तो महम साइड से एक ट्राला चालक तेज गति से आया। अनियंत्रित होने के कारण सामने से आ रहे ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण ऑटो पलट गया। जब नरेंद्र ने बाइक से उतरकर देखा तो ऑटो में उसके पिता थे। हादसे में लगी चोटों के कारण राजपाल ने दम तोड़ दिया। बाद में मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैदल चल रहे व्यक्ति की हादसे में मौत
मूलरूप से बिहार के सिवान स्थित मुन्नाराम ने बताया कि वह फिलहाल नेहरू कॉलोनी में रहते हैं। मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता है। मुन्नाराम हिसार ओवर ब्रिज के पास ट्रक बाडी वर्कशाप मे नौकरी करता है। मुन्नाराम के पास ही उनका भाई लल्लन और साला महावीर रहता है। शनिवार सुबह मुन्नाराम अपने साले महावीर के साथ माता दरवाजा की तरफ पैदल जा रहा था। जब वह जींद चौक रोड पहुंचे तो पीछे से एक वाहन तेज गति से आया। उसने सीधा महावीर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बाद में महावीर को अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस संबंध में शहर थाने में चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


पिता ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस का दावा एक्सीडेंट से हुई मौत
तेज कॉलोनी के फूलकुमार ने बताया कि वह चालक है। फूलकुमार का बड़ा बेटा राजेश उर्फ मोनू किराये पर ऑटो चलाता था। वह शाम करीब तीन बजे राजेश उर्फ मोनू बगैर बताये घर से बाहर चला गया। करीब दो घंटे बाद तीन युवक ऑटो में बैठकर उनके पास आये। उन्होंने बताया कि पुराने बस स्टैंड पर मोनू का एक्सीडेंट हो गया है। कुछ देर बाद ही लड़कों ने कहा कि एक्सीडेंट पावर हाउस के पास हुआ है। इस पर मोनू के पिता को शक हो गया। वह तीनों लड़कों के साथ पीजीआई पहुंचे। यहां देखा कि मोनू का शव स्ट्रेचर पर रखा है। फूलकुमार का आरोप है कि एक युवक उसके बेटे को घर से बुलाकर ले गया था। उन्होंने ही ऑटो को जान बूझकर गलत चलाकर पलटा और मोनू की हत्या की। जो युवक उसे पीजीआई लेकर आये थे। वह उसको पीजीआई में छोड़कर फरार हो गये। हालांकि मामले में शहर थाना पुलिस ने फिलहाल हादसे में मौत का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed