फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आत्महत्या

आत्महत्या

Wed, 30 Jan 2019 02:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
रोहतक। सेक्टर-1 में मंगलवार की देर रात डीएचओ ब्रांच में तैनात हेल्थ इंस्पेक्टर की लाइसेंसी पिस्तौल से गोली लगने के कारण संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हेल्थ इंस्पेक्टर का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था, लेकिन यह कहना फिलहाल मुश्किल है कि हेल्थ इंस्पेक्टर की हत्या की गई या आत्महत्या है। फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण का सुबूत उठाएं हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोनीपत के कथूरा निवासी मनजीत नैन रोहतक की डीएचओ ब्रांच में हेल्थ इंस्पेक्टर है। खाना खाने के बाद मंगलवार की रात करीब 11:00 बजे अपने घर के कमरे में चले गए थे। जहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में लाइसेंसी पिस्तौल से मनजीत की कनपटी में गोली लगी और उनकी मौत हो गई। पुलिस के साथ ही एफएसएल इंचार्ज सरोज दहिया भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। उधर, गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की आशंका पर परिजनों का कहना है कि मनजीत आत्महत्या नहीं कर सकते हैं। परिजनों ने पुलिस से उनकी हत्या की आशंका जताई है। अर्बन स्टेट थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे परिजन
मामले की सूचना पाते ही हेल्थ इंस्पेक्टर के सोनीपत निवासी परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के भतीजे अंकित ने बताया कि उसके दादा रामस्वरूप ने उन्हें चाचा को गोली लगने के कारण मौत की सूचना दी थी। सूचना पाते ही वह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पिछले कई दिन से पत्नी से चल रहा विवाद
उधर, सूत्रों का कहना है कि हेल्थ इंस्पेक्टर का पत्नी से पिछले कुछ दिन से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को भी मौत की एक वजह मानकर पुलिस चल रही है।

- मनजीत के पिता है रिटायर्ड प्रधानाध्यापक
मनजीत के पिता रामस्वरूप रिटायर्ड प्रधानाध्यापक है। पुलिस के अनुसार पिछले पांच साल से मनजीत अपनी पत्नी, बच्चों और पिता के साथ सेक्टर-एक में ही रह रहा था। मनजीत के परिवार में पत्नी सीमा के अलावा बेटा साहिल व हनीप्रीत भी है। साहिल एमबीबीएस कर रहा है वहीं हनीप्रीत भी बीएएमएस कर रही है। मनजीत ही परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed